मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बयान दिया.उन्होंने कहा कि भगवान की इच्छा हुई तो कृष्ण का धाम भी जगमगाएगा. उनके इस बयान को मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य धाम और जन्मभूमि से जोड़कर देखा जा रहा है. मोहन यादव गोंडा के जयप्रभा ग्राम में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल होने पहुंचे थे.

यहां एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से रामकथा का श्रवण किया. इस दौरान संतों और धर्मगुरुओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला. कार्यक्रम में योगगुरु बाबा रामदेव, सहित कई संतमहात्माओं की मौजूदगी रही. आयोजन के मुख्य संयोजक महंत आलोक दास जी महाराज भी मौजूद रहे.

आज उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के महाराजगंज में श्रीराम कथा के पावन आयोजन में सम्मिलित होकर परम पूज्य श्रद्धेय श्री राजन जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सभी को सिंहस्थ2028 में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

श्रीराम कथा में योगगुरु स्वामी रामदेव जी, पूज्य श्री आलोक दास जी महाराज सहित अन्य संतवृंद का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ।

— Dr Mohan Yadav November 21, 2026

उत्तर प्रदेश के अयोध्या और गोंडा का दौरा

दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या और गोंडा का दौरा किया. उन्होंने गोंडा के महाराजगंज में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में हिस्सा लिया. इसके बाद अयोध्या में भगवान श्रीरामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन किए. मुख्यमंत्री यादव ने कहा, आज देवउठनी एकादशी है. कहा जाता है कि इसी दिन महादेव ने अपना कार्यभार भगवान विष्णु को सौंपा था. ऐसे पावन अवसर पर, मैं गोंडा से अयोध्या आया हूं और यहां भगवान श्री राम के दर्शन किए हैं.

सात पवित्र नगरों में से एक, मां सरयू के तट पर बसी पावन अयोध्या, जहां भगवान राम ने अपनी दिव्य लीलाएं रची थीं, सचमुच एक अद्भुत स्थान है. सनातन संस्कृति में, भगवान श्री राम का जीवन हर घर में गाया और पूजा जाता है. मैं उत्तर प्रदेश की जनता, सभी देशवासियों और राज्य के निवासियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.

यह नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र स्थित महाराजगंज के चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है. मोहन यादव इसके पांचवें दिन कथा पंडाल पहुंचे थे.

VIDEO | Uttar Pradesh: Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav visited Ayodhya and offered prayers to Ram Lalla at the Ram Temple on the occasion of Devuthani Ekadashi.

Chief Minister Yadav said, “Today is Devutthana Ekadashi. It is said that on this day, Mahadev handed over his authority to Lord Vishnu. On such a sacred occasion, I have traveled from Gonda to Ayodhya and had the darshan of Lord Shri Ram here. Sacred Ayodhya, one of the seven holy cities, situated on the banks of Mother Saryu where Lord Ram performed his divine leelas, is a truly extraordinary place. In Sanatan culture, the life of Lord Shri Ram is sung and revered in every household. On my behalf, I extend warm greetings to the people of Uttar Pradesh, to all fellow countrymen, and to the residents of the state.”

— Press Trust of India November 21, 2026

संतों का मिला सानिध्य

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजन जी महाराज के श्रीमुख से रामकथा का श्रवण कर उनका आशीर्वाद लिया. वे योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे. इस अवसर पर आयोजक आलोक दास जी महाराज सहित अन्य संतमहात्मा भी उपस्थित रहे.

सिंहस्थ2028 का निमंत्रण

अपने संबोधन के दौरान डॉ. मोहन यादव ने सभी संतों और श्रद्धालुओं को उज्जैन में आयोजित होने वाले वैश्विक महाकुंभ सिंहस्थ2028 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

धार्मिक स्थलों पर बयान

साथ ही उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान का स्मरण ही जीवन में ऊर्जा का संचार करता है. उन्होंने आगे कहा कि आज सोमनाथ और अयोध्या धाम जगमगा रहे हैं, और भगवान श्रीकृष्ण चाहेंगे तो आने वाले समय में मथुरा धाम भी जगमगाएगा. इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में भगवान राम की लीलाओं से जुड़े स्थलों के विकास का भी जिक्र किया.

अयोध्या में दर्शन और प्रवास

मुख्यमंत्री मोहन यादव इससे पहले अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा गोंडा गए. गोंडा में करीब एक घंटे रुकने के बाद वे वापस अयोध्या लौटे. शाम के समय उन्होंने पहले हनुमानगढ़ी में दर्शनपूजन किया और उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन किया.