बाजार में सेब खरीदने जाओ तो कई तरह की वेराइटी मिलती है। इसमें सुर्ख लाल या थोड़े हरे सेब सबसे ज्यादा कॉमन है। आमतौर पर सेब भी बाकी सभी फलों से महंगे होते हैं। हालांकि इनका प्राइज सीजन पर भी डिपेंड करता है। फिर भी देखा जाए तो बहुत से मिडिल क्लास लोग रोज रोज सेब नहीं खाते हैं। वैसे आप ने भी अपनी लाइफ में कई तरह के सेब खाए या देखें होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सेब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखना तो दूर आप ने इसके बारे में पहले सुना भी नहीं होगा।

स्वाद में शहद से भी मीठा होता है ब्लैक डायमंड एप्पल, पूरी दुनिया में बस इस जगह मिलता है

आज हम ‘ब्लैक डायमंड एप्पल’ (black diamond apple) के बारे में बताने जा रहे हैं। यह सेब Hua Niu परिवार के होते हैं। इसे चाइनीज रेड डिलिशियस भी कहा जाता है। ये सेब सामान्य लाल या हरे सेबों से काफी अलग होते हैं। इनका रंग डार्क पर्पल होता है। इस सेब की दुनियाभर में बहुत मांग रहती है। हालांकि ये हर देश में पैदा नहीं होते हैं, उनका उत्पादन सिर्फ तिब्बत के कुछ हिस्सों में किया जाता है।

पूरी दुनिया में सिर्फ तिब्बत के नाइंग-ची छेत्र में ही ये सेब पाया जाता है। चीन की एक कंपनी तो 50 हेक्टेयर में इस सेब की खेती भी करती है। ये जगह जमीन समुन्द्र तल से 3100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। चुकी ये जगह बहुत अधिक ऊंचाई पर है इसलिए यहां के दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर देखने को मिलता है। कुछ लोगों का मानना है कि यहां दिन में इन सेबों पर बहुत सारी अल्ट्रा वायलेट किरणे आती है इसकी वजह से ही इनका रंग बैगनी हो जाता है।

‘ब्लैक डायमंड एप्पल’ (black diamond apple) की खेती साल 2015 में शुरू हुई थी। ये सेब बीजिंग, शांघाइ, गुआगजो और शेनजेन के सुपर मार्केट्स में सबसे अधिक बिकते हैं। इन सेब की सबसे खास बात ये है कि ये स्वाद में शहद से भी मीठे होते हैं। इन्हें खाकर बहुत आनंद आता है। जो इन सेबों को एक बार खाता है वह इन्हें बार बार खाने को तड़पता है। ये दिखने में और स्वाद में दोनों में बहुत अच्छे होते हैं।

इन सेबों को किलो की बजाय 6 से 8 पैक में बेचा जाता है। ‘ब्लैक डायमंड एप्पल’ (black diamond apple price) की कीमत 50 युआन है। इसे रुपए में बदले तो ये करीब 500 रुपए होती है। मतलब कि एक सिंगल सेब आपको लगभग 500 रुपए का पड़ेगा। ये कीमत आप में से कई लोगों को बहुत अधिक लग सकती है, लेकिन इसकी कम खेती, अच्छा स्वाद और यूनिक लुक इसे महंगा बनाता है। इसे भी जरूर पढ़ें –