नए साल 2027 से पहले ही Reliance Jio ने अपने कस्टमर्स के लिए नए रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है. जियो ने Happy New Year 2.0 के तहत कई नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. तो अगर आप भी मात्र 15 रुपये में अनलिमिटेड डेटा या देर रात बिना किसी रोक के इंटरनेट चलाने का ऑप्शन खोज रहे थे, तो जियो ने आपकी परेशानी दूर कर दी है. छोटे डेटा पैक से लेकर 28 दिन और पूरे साल भर चलने वाले प्लान तक, कंपनी ने हर तरह के यूजर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह नई रेंज पेश की है.

जियो के Happy New Year 2.0 में 399 रुपये और 3,999 रुपये वाले अनलिमिटेड डेटा प्लान के साथ 15 रुपये और 25 रुपये के 5G डेटा ऐडऑन भी शामिल हैं. इसके साथ ही कंपनी ने रात में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए 50 रुपये का अलग से नाइट डेटा पैक भी लाया है. इन प्लान की खास बात यह है कि कस्टमर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से कम कीमत में अतिरिक्त डेटा इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिल रहा है.
399 रुपये के प्लान में मिलेंगे कई फायदे
Jio का नया 399 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में कस्टमर्स को अनलिमिटेड 4G के साथ 5G डेटा की सुविधा मिलेगी. साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी मिलेंगे. जियो ने इसे अपना नया फ्लैगशिप प्रीपेड प्लान बता रही है. इस प्लान में सिर्फ इंटरनेट और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि कई डिजिटल सर्विस का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. इसमें 12 महीने के लिए Canva Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. साथ ही JioHotstar Mobile, JioTV के जरिए हॉलीवुड कंटेंट और FanCode का एक्सेस भी मिल रहा है. ग्राहकों को JioGames का मोबाइल सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाएगा. इसके साथ JustDial Lite, हाइपरलोकल कूपन और Digital Diary जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.
3,999 रुपये के प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी
अगर आप भी बारबार रिचार्ज करने से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए जियो ने 3,999 रुपये का सालाना प्लान भी पेश किया है. इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी. इस प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioTV पर हॉलीवुड कंटेंट और FanCode का एक्सेस भी कंपनी की तरफ से मिलेगा. साथ ही JioAICloud पर 50GB स्टोरेज भी मिलेगा.
15 और 25 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा
Jio ने कम समय के लिए ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स के लिए दो नए ऐडऑन पैक भी पेश किए हैं. इनमें 15 रुपये का पैक एक दिन और 25 रुपये का पैक दो दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. दोनों ही पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. जियो का दावा है कि इन पैक में डाउनलोड लिमिट, स्पीड थ्रॉटलिंग या इस्तेमाल को लेकर कोई अलग से रोक नहीं होगा.
50 रुपये में रातभर मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
ने 50 रुपये का नाइट डेटा पैक भी लॉन्च किया है. इसमें 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा. खास बात यह है कि इस दौरान इस्तेमाल किया गया डेटा कस्टमर्स के हर दिन मिलने वाले डेटा बैलेंस से नहीं कटेगा.
कब से मिलेंगे Jio के नए रिचार्ज प्लान?
Jio के 399 रुपये और 3,999 रुपये वाले नए प्लान 24 नवंबर से रिचार्ज के लिए उपलब्ध हो गए हैं. इसी दिन 25 रुपये वाला 5G ऐडऑन पैक भी मिलना शुरू होगा. वहीं 15 रुपये वाला पैक पहले से मौजूद है. 50 रुपये का नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा.



