देश की शीर्ष अदालत में गुरुवार को भारत में बिक रहे खाद्य उत्पादों की क्वालिटी और पैकेजिंग लेवल पर सुनवाई हुई. अदालत ने इस पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये कंपनियां पश्चिमी देशों की तुलना में भारत में कम क्वालिटी वाले खाद्य प्रोडक्ट्स बेच रही हैं. अदालत ने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है. मामले की सुनवाई जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच के सामने हुई.

अदालत ने निर्देश दिया है कि पैकेट में बिक रहे खाने के सामानों पर ‘फ्रंटऑफपैक न्यूट्रिशन लेबलिंग’ अनिवार्य किया जाए, जिससे इसे खरीदने वाले कस्टमर को पता रहे कि पैकेट के अंदर क्या है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत में काम करने वाले कई मल्टीनेशनल FBOs दोहरा व्यवहार कर रहे हैं. अदालत ने कहा कि ये कंपनियां दूसरे देशों में स्वेच्छा से न्यूट्रिशन लेबलिंग को अपनाती हैं, लेकिन भारत में ऐसे नियमों का विरोध करती हैं.
भारतीय कस्टमर का भी सम्मान करें सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत के कस्टमर को भी अमेरिका या ब्रिटेन के लोगों की तरह सुरक्षा और जानकारी पाने का अधिकार है. कोर्ट ने कहा कि कंपनियों को सभी देशों में एक जैसे मानक अपनाने चाहिए और भारतीय कस्टमर का भी उतना ही सम्मान करना चाहिए, जितना दूसरे देशों में कस्टमर का करती हैं.
यह निर्देश 3S and Our Health Society द्वारा दाखिल की गई जनहित याचिका पर दिए गए हैं. अदालत ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अधिक मात्रा में फैट, शुगर और नमक वाले उत्पादों के लिए अलगअलग वॉर्निंग लेबल लगाए जाने चाहिए. ये चेतावनी लेबल षट्कोणीय होना चाहिए और इस पर जो भी पदार्थ अतिरिक्त है, उसकी तस्वीर छपी होनी चाहिए. साथ ही हाई फैट, हाई शुगर या हाई सॉल्ट जैसे शब्द भी लिखे होने चाहिए.
कंपनियों को दिए गए निर्देश
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही षट्कोण लेबल में कई चीजें एक साथ न दिखाई जाएं. फैट, शुगर या नमक के लिए अलगअंलग लेबल होने चाहिए. इसी के अंदर चित्र और फॉन्ट का साइज ऐसा हो, जिससे प्रोडक्ट को खरीदते समय ग्राहक इसे आसानी से देख और पढ़ सके.
अदालत ने एडेड शुगर या एडेड फैट की जगह टोटल शुगर और सैचुरेटेज फैट को आधार बनाने की बात की हई और इसके लिए एक सीमा तय करने का निर्देश भी FSSAI को दिया है. अदालत ने कहा लेबल फटीग जैसी समस्या पर भी चिंता जताई है और इस संबंध में निर्देश दिए हैं.



