गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जेल में बंद एक कैदी ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे उसकी जान पर बन आई है। कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक के पाइप को डाल दिया है। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई और उसे जेल से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कैदी के मुताबिक उसे ऐसा करने का मन किया। जिससे वह अपने गुप्तांग में प्लास्टिक का करीब 7 इंच लंबा पाइप डाल दिया। पाइप उसके पेट के अंदरूनी भाग में फंस गया। जिसके बाद उसकी हालत नाजुक हो गई।

प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक पाइप
गोपालगंज सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक्स-रे में पता चला है कि उसके गुप्तांग में कोई प्लास्टिक पाइप डाला गया था। पाइप उसके प्राइवेट पार्ट में जाकर फंस गया है। एक्स-रे देखने के बाद पता चलता है कि वह कोई पतली चीज थी। जिसे ऑपरेशन करने के बाद ही बाहर निकाला जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, हत्या के प्रयास के मामले में एक कैदी को गोपालगंज मंडल कार में बंद किया गया था, उस कैदी ने रविवार देर शाम अपने प्राइवेट पार्ट में पाइप जैसी कोई पतली चीज डाल ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

जेल अधिकारियों के हाथ पांव फूले
कैदी ने इसकी सूचना जेल के अधिकारियों के दी। जिसके बाद जेल के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। चनावे स्थित मंडल कारा में इलाज करने के बाद जब इस कैदी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो इसे देर रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसके पेट का एक्स-रे कराया। एक्स-रे में कोई नुकीली और पतली चीज पेट में चमकती हुई मिली। डॉक्टर के मुताबिक यह करीब 7 इंच लंबा है। जिसे ऑपरेशन करने के बाद ही बाहर निकालना संभव हो पाएगा।

मन किया तो डाल लिया पाइप
डॉक्टर ने बताया कि जब इस कैदी से इसके बारे में पूछताछ की गई तो कैदी ने कहा कि उसे ऐसा करने का मन किया था। जिसकी वजह से उसने अपने प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया था। लेकिन बाद में यह नुकीली और लंबी चीज आंत में जाकर फंस गई। बहरहाल कैदी के हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अगर ऑपरेशन के बाद इसके प्राइवेट पार्ट से पतले और लंबे पाइप को नहीं निकाला गया तो फिर इसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजना पड़ेगा। हालांकि कैदी के इस हरकत के बाद जेल प्रशासन भी सकते में है कि आखिर उसने कहीं आत्महत्या करने की कोशिश तो नहीं की थी। इसे भी जरूर पढ़ें –