राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के दिल्ली स्थित घर पहुंचे. यहां उन्होंने शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज और बहू अफशां को शादी का आशीर्वाद दिया. शाहनवाज हुसैन ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की चार तस्वीरें भी शेयर कीं. तस्वीरों में मोहन भागवत पूरे परिवार के साथ बैठे हुए हैं और नए जोड़े को फूलों का गुलदस्ता व तोहफा देते दिख रहे हैं.

शाहनवाज हुसैन ने लिखा, “मोहन भागवत जी का प्यार और आशीर्वाद उनके पूरे परिवार के लिए बहुत अनमोल है, जिसके लिए पूरा परिवार उनका दिल से शुक्रिया अदा करता है.”

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्रद्धेय श्री मोहन भागवत जी हमारे दिल्ली स्थित आवास पर पुत्र अरबाज़ एवं पुत्रवधू अफ़शां को आशीर्वाद देने पधारे।

श्रद्धेय भागवत जी का स्नेह और आशीर्वाद हम सभी के लिए अमूल्य है।

संपूर्ण परिवार की ओर से श्रद्धेय श्री मोहन भागवत जी का हृदय से आभार।

— Syed Shahnawaz Hussain November 27, 2026

कांग्रेस विधायक की बेटी से हुआ है निकाह

शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज की शादी अफशां अकरम खान से हुई थी. दिल्ली में 25 अक्टूबर को दोनों का निकाह हुआ था. शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन की शादी हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां से हुई है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन की शादी हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां से हुई है.

दोनों की रिसेप्शन पार्टी में देश के कई बड़े नेता और मशहूर लोग शामिल हुए. इनमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल सहित अलगअलग पार्टियों के बड़े नेता मौजूद थे. इसके अलावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत राज्य के भी कई नेता इस कार्यक्रम में पहुंचे.