परिसीमन बिल के मुद्दे पर शरद पवार की पार्टी ने केंद्र की बीजेपी सरकार का समर्थन किया. उनके इस फैसले से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर महाराष्ट्र कांग्रेस ने शरद पवार और सुप्रिया सुले पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने उन्हें याद दिलाया कि इस साल की शुरुआत में 85 साल के शरद पवार को दोबारा राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस ने अपनी एक सीट छोड़ दी थी.

पार्टी की तरफ से पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया, “कांग्रेस पार्टी 85 साल की उम्र में शरद पवार को राज्यसभा भेजने के लिए अंत तक उनके साथ मजबूती से खड़ी रही. महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए मार्च 2026 में चुनाव होने थे. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के पास केवल 10 विधायक थे. चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 36 वोटों की जरूरत थी. कांग्रेस के पास 16 विधायक थे, जबकि शिवसेना के पास 20 विधायक थे.”

शरद पवार साहेबांना वयाच्या ८५व्या वर्षी पुन्हा राज्यसभेवर पाठवण्यासाठी काँग्रेस पक्ष शेवटपर्यंत त्यांच्या पाठीशी ठामपणे उभा राहिला होता

मार्च २०२६ मध्ये महाराष्ट्रातील राज्यसभेच्या ७ जागांसाठी निवडणूक होणार होती. राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाकडे अवघे १० आमदार होते. एका उमेदवाराला निवडून येण्यासाठी ३६ मतांची आवश्यकता होती. काँग्रेसकडे १६, तर शिवसेना पक्षाकडे २० आमदार होते.

सुप्रिया सुळे यांनी शरद पवार साहेबांच्या उमेदवारीसाठी काँग्रेस नेतृत्वाकडे पाठिंबा मागितला. राहुल गांधी आणि मल्लिकार्जुन खरगे यांनी कोणतेही आढे वेढे न घेता सकारात्मक भूमिका घेतली. काँग्रेसने स्वतःच्या जागेवरील दावा बाजूला ठेवत शरद पवार साहेबांच्या उमेदवारीला पाठिंबा दिला. त्यानंतर शिवसेना पक्षानेही त्यांना पाठिंबा दिला आणि महाविकास आघाडीने एकमताने त्यांची उमेदवारी निश्चित केली.

आणि आता काय?

परिसीमन कायद्याच्या पार्श्वभूमीवर तेच शरद पवार साहेब, सुप्रीया सुळे ताई आणि त्यांचा राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष भाजप सरकारला पाठिंबा देणार आहेत.

— Maharashtra Congress November 27, 2026

जिनके लिए कांग्रेस ने सीट छोटी वही बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं

कांग्रेस पार्टी ने उस सीट पर अपना दावा छोड़ने का फैसला किया था. लेकिन, पार्टी का कहना है कि अब वही शरद पवार, बीजेपी द्वारा लाए गए परिसीमन विधेयक का समर्थन कर रहे हैं.

पोस्ट में कहा गया है, “सुप्रिया सुले ने शरद पवार की उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस नेताओं से समर्थन मांगा था. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के सहमति दे दी. कांग्रेस ने अपनी सीट पर अपना दावा छोड़ दिया और शरद पवार की उम्मीदवारी का समर्थन किया. इसके बाद शिवसेना ने भी उनका समर्थन किया, और महा विकास अघाड़ी ने सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी. और अब क्या? परिसीमन बिल के संदर्भ में, वही शरद पवार, सुप्रिया सुले और उनकी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी अब बीजेपी सरकार का समर्थन करने जा रहे हैं.”

सरकार अगले हफ्ते संसद के विशेष सत्र में यह बिल लाने की तैयारी कर रही है. अप्रैल में विपक्ष की एकजुटता के कारण यह बिल पास नहीं हो पाया था.

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा कि वह संसद की विशेष बैठक में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा के लिए शनिवार को बुलाई गई इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस की बैठक में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि उनके पिता शरद पवार अस्वस्थ हैं. बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने कहा कि पवार के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह सप्ताहांत में मुंबई में ही रहेंगी.

पवार ने कांग्रेस को भेजा मैसेज

सूत्रों का कहना है कि शरद पवार ने कांग्रेस आलाकमान को संदेश दिया है कि हमारे सांसदों से बीजेपी की बातचीत हो गई, वो बिल के समर्थन में खड़े हैं. ऐसे में पार्टी बचाने के लिए हमको बिल का समर्थन करना पड़ रहा है.