पिता के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं इन राशियों की बेटियां, चमकाती है पिता की किस्मत

यह लोग इतने भाग्यशाली होते हैं कि इनकी मौजूदगी से आसपास के लोगों की किस्मत भी चमक जाती है। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी जातक लड़कियां अपने पिता के लिए बहुत ही किस्मत वाली होती है। इनके जन्म और मौजूदगी से पिता का भाग्य चमक उठता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि की लड़कियां अपने पिता के लिए बहुत भाग्यशाली होती है। इनके पैदा होने से घर में खुशी का माहौल रहता है। इनकी मौजूदगी मात्रा से पिता की किस्मत चमक उठती है। घर में पैसों की आवक बढ़ जाती है। पिता की समाज में इज्जत होती है। ऐसी बेटियां अपने पिता का बहुत नाम रोशन करती हैं।

कर्क राशि की लड़कियां बहुत ही हुनरमंद होती हैं। ये कम उम्र में ही बहुत कुछ हासिल कर लेती हैं। इनका भाग्य हमेशा इनके साथ चलता है। ये पूरे परिवार की तरक्की में अहम भूमिका निभाती हैं। इनकी एक झलक पाकर ही सभी का दिल खुश हो जाता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि की लड़कियां न सिर्फ पिता बल्कि पूरे परिवार के लिए सौभाग्‍यशाली होती हैं। ये अपने पैरों पर खड़ी होने में सक्षम होती हैं। इनमें कलात्मक खूबीयां होती हैं। इनके काम की तारीफ हर कोई करता है। ये अपने माता-पिता की शान, उनका अभिमान होती हैं।

कन्या राशि की लड़कियों को पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। ये अपने भाग्य के दम पर पैसा बना लेती हैं। इनका भाग्य घर में भी बरकत बनाए रखता है। ये बहुत तेज दिमाग वाली होती हैं। समय आने पर ये पिता के लिए बेटे की भूमिका भी निभा लेती हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि की लड़कियां अपने पिता की जान होती हैं। ये मेहनत करने से नहीं घबराती हैं। ये बहुत ईमानदार होती हैं। इनमें दया का भाव कूट-कूट कर भरा होता है। ये अपने पिता का अच्छे से ख्याल रखती हैं। ये पूरे परिवार को साथ लेकर चलने वाल होती हैं। भाग्य इन पर मेहरबान रहता है।

मकर राशि की लड़कियां जॉब और बिजनेस दोनों में ही सफलता के झंडे गाड़ती हैं। ये अपने लक्ष्य को लेकर बहुत सिरियस होती हैं। जब तक इन्हें अपनी मंजिल न मिल जाएं ये हार नहीं मानती हैं। ये जहां भी जाती हैं लोगों को अपना फैन बना लेती हैं। इनकी वजह से पूरे परिवार की समाज में इज्जत होती है।

वैसे इन 3 राशियों के अतिरिक्त बाकी राशियों की लड़कियां भी पापा की लाड़ली होती हैं। हिंदू धर्म में वैसे भी घर की बेटियों कि तुलना मां लक्ष्मी से की जाती है। इसलिए आपको बेटियों से हमेशा प्रेम पूर्वक ही पेश आना चाहिए। इसे भी जरूर पढ़ें –