Ajab GazabIndia

‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित को खानी पड़ेगी जेल की हवा, बिग बॉस ओटीटी 3 फेम पर लगा ये आरोप

‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित को खानी पड़ेगी जेल की हवा, बिग बॉस ओटीटी 3 फेम पर लगा ये आरोप

 

‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित को खानी पड़ेगी जेल की हवा, बिग बॉस ओटीटी 3 फेम पर लगा ये आरोप

Vada Pav Girl: दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। जब से चंद्रिका ने बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री ली तब से उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई है। हालांकि बिग बॉस के घर में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं और शो से आने के बाद चंद्रिका फिर से अपने वड़ा पाव के ठेले में बिजी हो गई हैं। इस बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर साने आ रही है। बता दें कि वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl) एक कानूनी पचड़े में फंस गई हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज किया गया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Vada Pav Girl पर दर्ज हुआ केस

इस बात का खुलासा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने किया है। बता दें कि फैजान पहले भी कई बार चंद्रिका दीक्षित पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। इस बार उन्होंने आरोप लगाया है कि चंद्रिका ने खाने में किसी जानलेवा पदार्थ का इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैजान ने चंद्रिका के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl) पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपने खाने को बड़े ही अन हाइजीन तरीके से बनाती हैं। उनका वड़ा पाव भले ही फेमस हो लेकिन वो हेल्दी बिल्कुल भी नहीं होता है। फैजान का दावा है कि उन्होंने शिकायत की कॉप इंदौर के पुलिस थाने में सौंपी है। अब उनकी शिकायत की एक कॉपी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

Vada Pav Girl पर लगा 100 करोड़ मानहानि का केस

'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित को खानी पड़ेगी जेल की हवा, बिग बॉस ओटीटी 3 फेम पर लगा ये गंभीर आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक फैजान ने अपनी शिकायत में लिखा है कि चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) पूरे देश में इंदौर का ना डुबो रही हैं। वो फ्रॉड हैं और अपने खाने में बीमार करने वाली और जानलेवा चीजों का इस्तेमाल कर रही हैं। अगर किसी को अपनी जिंदगी से प्यार है तो उसे उनका वड़ा पाव बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl) के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का केस करने का दावा भी किया है। फैजान ने ये भी बताया है कि उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि वो चंद्रिका के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करें जिससे लोगों को उनकी हकीकत का पता चल सके।

पहले भी लग चुके हैं Vada Pav Girl पर आरोप

बता दें कि फैजान अंसारी ने पहले भी वड़ा पाव गर्ल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगा चुके हैं। जब चंद्रिका बिग बॉस ओटीटी 3 में आई थीं, उस वक्त फैजान ने दावा किया था कि उनका वड़ा पाव खाकर वो बीमार पड़ गए थे। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट तक होना पड़ा था। इस बात का उनके पास पूरा प्रूफ है। अब एक बार फिर से उन्होंने वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि फैजान अंसारी इससे पहले पूनम पांडे, उर्फी जावेद और राखी सावंत के खिलाफ भी आवाज उठा चुके हैं। इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply