26 मई 2025 का मौसम : बरसात का होगा कहर, बरसेंगे बादल, किसानों को ये चेतावनी

26 मई 2025 का मौसम : बरसात का होगा कहर, बरसेंगे बादल, किसानों को ये चेतावनी
Himachali Khabar

पिछले दो दिनों में मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। बरसात के कारण तापमान में गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने निर्धारित वक्त एक जून से पहले ही 24 मई को केरल में दस्तक दे दी है, जिससे देशभर में मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है।

उत्तरी भारत से दक्षिण तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आईएमडी ने आगामी दिनों में देश के यूपी, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब हिरयाणा समेत कई प्रदेशों में भारी बारिश, गरज-चमक, आंधी और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी का अलर्ट जारी किया हुआ है।

इन प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण भारत में मौसम अधिक सक्रिय है।  तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में अगले 5 दिनों तक भारी से जबरदस्त बरसात की संभावना जताई गई है। 26 मई तक केरल में और 27 मई तक तटीय कर्नाटक व घाट क्षेत्रों में मूसलधार बरसात हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मध्य क्षेत्रों और गोवा में भी 40 से 50 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ वर्षा की गतिविधियां तेज रहेंगी।

गर्मी का प्रकोप चरम पर
अभी नौतपा चल रहा है नौतपा का आज दूसरा दिन है। पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग ने उन एरिया में 27 मई तक लू चलने की संभावना जताई है। इसी के साथ ही, धूल भरी आंधी और गर्म रातें भी इन क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती हैं। इस दौरान लोगों को घरों में रहने और पर्याप्त जल सेवन करने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *