नई दिल्ली। जब भी आप बैंक जाते हैं, तो कोई आंटी या अंकल आपके पास फॉर्म भरवाने के लिए जरूर आता है। आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें बैंक का कामकाज समझ नहीं आता। उन्हें नहीं पता होता कि फॉर्म में कहां क्या लिखना है। सोशल मीडिया पर आजकल के बैंक फॉर्म वायरल हो रहा है। ये फॉर्म पढ़कर पक्का ही बैंक कर्मचारियों ने अपना माथा पकड़ लिया होगा। इस फॉर्म को पढ़कर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
वायरल हो रही पर्चियों को इंस्टाग्राम पर
इन फॉर्म को smartprem19 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि इन पर्चियों में सारी जानकारी के साथ एक गलती यह हो रही है कि महिलाएं राशि की जगह अपनी राशि भर रही हैं। पहले संगीता नाम की महिला की पर्ची वायरल हुई, जिसने अपनी राशि तुला लिखी थी।
View this post on Instagram
कविता नाम की महिला की पर्ची में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। कविता ने भी अपनी पर्ची में राशि की जगह तुला लिखा है।
View this post on Instagram
बैंक कर्मचारी होंगे परेशान
पर्ची स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की है इसलिए एसबीआई तुला राशि की लड़कियों से तंग आ गया होगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐसी पर्चियों की डिटेल देखकर खूब मजे ले रहे हैं। भले ही ये असली न हों, लेकिन ये हंसने-मुस्कुराने का बेहतरीन जरिया हैं। इसके साथ लिखा गया कैप्शन है- ‘तुला राशि वाली लड़कियों से बैंक परेशान हैं।’ वहीं कुछ यूजर्स ने अपने ज्ञान से लिखा कि संगीता की राशि तुला नहीं, कुंभ होगी। जो भी हो, ये पर्चियां सोशल मीडिया यूजर्स को भरपूर को खूब हंसा रही हैं।
ः-