Himachali Khabar
हरियाणा में एक बार फिर से मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों प्रदेश के सभी जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा था। आज 23 मई को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बार बार बदलाव आने की संभावना है। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 24 मई रात्रि से एक बार फिर से मौसम में बदलाव तथा बरसात की संभावना बन रही है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार