Ajab GazabHealthIndia

बिस्तर पर जाने से पहले खा लें एक नारियल का टुकड़ा, फिर देखें कमाल

बिस्तर पर जाने से पहले खा लें एक नारियल का टुकड़ा, फिर देखें कमाल

बिस्तर पर जाने से पहले खा लें एक नारियल का टुकड़ा, फिर देखें कमाल

  • आज ALL AYURVEDIC के माध्यम से हम आपको नारियल से होने वाले फ़ायदों के बारे में बताएँगे। गर्मियों के सीजन में कई ऐसी चीजें होती है जिनका सेवन करने से हमारी बॉडी को ठंडक तो मिलती ही है साथ में हम खुद में एनर्जी भी फील करते हैं। गर्मियों में वैसे तो कई फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए फयदेमंद होती है।
  • लेकिन अगर इन्हीं गर्मियों में नारियल को खाया जाए तो ये शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। नारियल में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  • नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। ऐसा इसकी धार्मिक महत्ता के साथ-साथ औषधीय गुणों के कारण कहा जाता है। नारियल में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • नारियल कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। नारियल में वसा और कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसलिए नारियल मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है। आइए जानते हैं नारियल के चमत्कारी गुणों के बारे में।

सोने से पहले जरूर खाएं नारियल

  • अगर आप रात में सोने से पहले नारियल का सेवन करते है तो इससे आपके शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते है। यह आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही साथ आपके दिमाग को तेज करने में मदद करता है। गर्मियों के सीजन में इसको खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी दूर होती है। जिससे बॉडी हाइड्रेट रहती है।

नारियल के ये फायदे भी जानिए

  1. – सूखे नारियल के सेवन से गठिया ठीक हो जाती है और दर्द से आराम मिलता है। चूंकि इसमें कई मिनरल्स होते हैं ऐसे में ये ऊतकों को स्वस्थ रखते हैं और शरीर को हेल्दी बनाएं रखते हैं।
  2. – गर्मियों में नकसीर फूटने की समस्या आम है। अगर आपके साथ भी ये परेशानी है तो जब भी आपकी नाक से खून निकले उस दौरान कच्चे नारियल का पानी का सेवन नियमित रूप से करना फायदेमंद होता है। अगर खाली पेट नारियल का सेवन किया जाए तो खून का बहाव बंद हो जाता है।
  3. -टिश्यूज में भरपूर मिनरल्स का होना ज़रूरी होता है क्योंकि इसकी कमी हमारे शरीर के हिस्सों को नुकसान पहुंचाती है जिससे आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में सूखा नारियल खाने से त्वचा, लिगामेंट्स, टेंडन्स और हड्डियों के टिश्यूज़ में मजबूती आती है और टिश्यूज को मिनरल्स भी मिल जाता है।
  4. – नारियल तेल में बादाम को मिलाकर तथा बारीक पीसकर सिर पर लेप लगाना चाहिए। इससे सिरदर्द में तुरंत आराम होता है।
  5. – बालों में रूसी की समस्या के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है।
  6. – आप सूखे नारियल को घिसकर बुरादा बना लें। फिर एक कप पानी में एक चौथाई कप बुरादा भिगो दें। दो घंटे बाद इसे छानकर नारियल का बुरादा निकालकर पीस लें। इसकी चटनी-सी बनाकर भिगोए हुए पानी में घोलकर पी जाए। इस प्रकार इसे प्रतिदिन तीन बार पीने से खांसी, फेफड़ों के रोग और टी.बी. में लाभ होता है।
  7. – पेट में कीड़े होने पर सुबह नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं।
  8. – मुहांसों से निजात दिलाने में भी नारियल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं और चेहरा सुंदर एवं चमकदार होता है। नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करने से भी मुहांसे समाप्त होते हैं।
  9. – मोटापा कम करने में नारियल बहुत फायदेमंद है। नारियल में कॉलेस्ट्रॉल और वसा नहीं होता है। इसलिए नारियल का सेवन करके वजन को घटाया जा सकता है।
  10. – यदि आपके परिवार में किसी को पहले कैंसर था तो आपको हमेशा सतर्कता बरतनी चाहिए, खासकर महिलाओं को, जिनके यहां ब्रेस्ट कैंसर का मामला सामने हो। वैसे कोकोनट प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर को न होने में मदद करता है। इसलिए आप इसे अपनी खुराक में अवश्य शामिल करें।
  11. – नारियल खाने से याद्दाश्त बढ़ती है। नारियल की गरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाने से स्मृति में बढ़ती है। बच्चों को नारियल खिलाना चाहिए, इससे बच्चों का दिमागी विकास होता है।
  12. – अगर नींद न आने की समस्या है तो नारियल का सेवन कीजिए। नियमित रूप से रात के खाने के बाद आधा गिलास नारियल का पानी पीना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या खत्म होती है और नींद अच्छी आती है।
  13. – शरीर में खून की कमी होना जो की कभी कभी जानलेवा भी साबित होता है। सूखा नारियल खाने से एनीमिया यानी खून की कमी की बिमारी से भी राहत देता है। अक्सर महिलाओं में खून की कमी ज़्यादा होती है और वो कमजोर पड़ जाती हैं और तो और शरीर में जीवाणुओं का हमला भी आराम से हो सकता है जिससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सूखे नारियल में आयरन भारी मात्रा में पाया जाता है और इसके सेवन से एनीमिया पर काबू पाने में आसानी होती है। इसे भी जरूर पढ़ें –
himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply