‘इंटीमेट मोमेंट्स में ही समझ आ गई थी सच्चाई’… आमिर खान के सौतेले भाई की एक्स वाइफ का बड़ा दावा, 18 दिन का प्यार पड़ा भारी..

Image Social media

Eva Grover Emotional Story: ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘करिश्मा का करिश्मा’ और ‘शरारत’ जैसे टीवी के बेहतरीन शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि शादी में उन्होंने कई सालों तक हिंसा और मारपीट झेली. उनके इस खुलासे ने हर किसी को चौंका दिया है.

हैरानी की बात यह है कि ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को सिर्फ 18 दिन डेट किया था और उसके बाद उनसे शादी कर ली थी. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पति इंटीमेट मोमेंट्स के दौरान भी उनसे मारपीट करते थे, जिसके लिए वह सालों तक खुद को दोष देती रहीं. उन्होंने बताया कि उनके पति को स्किजोफ्रेनिया भी था. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

18 दिन की डेटिंग के बाद हैदर ने किया प्रपोज

दरअसल, हाल ही में अपनी शादी का दर्द बयां करते हुए एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में बताया, ‘मैं अपनी एक दोस्त के जरिए हैदर अली खान से मिली थी. वह कतर एयरवेज में केबिन क्रू में काम करते थे और अच्छी सैलरी कमाते थे. मैं एक एक्ट्रेस थी और मेरे पास भी महीने के अंत में अच्छे पैसे आते थे. मेरे पास अच्छा बैंक बैलेंस था. हमें पैसे की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उनका मजहब अलग था और मेरी मां उन्हें कबूल नहीं करती थीं. सिर्फ 18 दिन की डेटिंग के बाद उन्होंने मुझे प्रपोज कर दिया था. उस समय मैं बहुत खुश थी.’

‘मैं उनके प्यार में पागल हो गई थी’

एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘मैं उनके प्यार में पागल हो गई थी. मैं बिना सोचे-समझे उनके साथ भाग गई. हमने निकाह किया और मैंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इस वजह से मेरी मां काफी दुखी थीं. उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारे साथ जो भी हो, अब इस घर में मत आना. हालांकि, मेरी मां अपनी जगह सही थीं. शायद यह शादी ठीक रहती, तो वह भी ठीक हो जातीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’

‘वह इंटीमेट मोमेंट्स के दौरान भी मारपीट करते थे’

ईवा ने आगे बताया, ‘वह शराब पिया करते थे. वह दोहा में रहते थे. वह दिखने में काफी अच्छे थे, इसलिए उन्हें समझाया गया कि वह इंडस्ट्री में काफी काम कर सकते हैं और उन्हें भी लगने लगा कि वह यहां स्टार बन सकते हैं. उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी. वह यहीं रुक गए और उनकी इरिटेशन बढ़ने लगी. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। उन्हें पहले से स्किजोफ्रेनिया था, लेकिन वह धीरे-धीरे और ज्यादा बढ़ता चला गया. उन्हें इंटीमेट मोमेंट्स के दौरान मारपीट करने से खुशी मिलती थी. यह उनकी आदत पहले से थी, लेकिन शादी से पहले मुझे इसका पता नहीं चला.’

उन्होंने आगे बताया, ‘शादी के तीसरे दिन मुझे इसके बारे में पता चला और समय के साथ यह बढ़ता गया. कई सालों तक मैं खुद को इसका जिम्मेदार मानती रही. मुझे लगता था कि मुझमें ही कोई कमी है. मैंने इस शादी को संभालने की काफी कोशिश की. बहुत उतार-चढ़ाव देखे. बच्चा भी हुआ, लेकिन उसने भी काफी कुछ सहा. मैं मानती हूं कि मुझसे गलती हुई. मुझे काफी पहले पीछे हट जाना चाहिए था, लेकिन उस समय मैं ऐसा नहीं कर पाई.’