Ajab GazabDharamIndia

इन 4 लोगों से हमेशा दुखी रहती है माता लक्ष्मी, जिस वजह से घर में बनी रहती है आर्थिक तंगी!!

इन 4 लोगों से हमेशा दुखी रहती है माता लक्ष्मी, जिस वजह से घर में बनी रहती है आर्थिक तंगी!!

आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान का इस्तेमाल संसार की भलाई के लिए किया। उन्होंने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के जरिए मनुष्य को जीवन जीने के लिए सही नियमों का पालना करने के उपदेश दिए। 

इन 4 लोगों से हमेशा दुखी रहती है माता लक्ष्मी, जिस वजह से घर में बनी रहती है आर्थिक तंगी!!

चाणक्य ने अपनी किताब में ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है, जिनसे मां लक्ष्मी सदैव नाराज रहती हैं। उन व्यक्तियों के घर में धन कभी नहीं टिकता है और तो और आया हुआ पैसा भी चला जाता है। तो चलिए आगे हम आपको इस आर्टिकल में उन लोगों के बारे में बताते हैं जिससे माता लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती है जिस वजह से उन्हें आर्थिक तंगी की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

1. धन का व्यय

चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार व्यक्ति को कभी भी पैसों का दिखावा नहीं करना चाहिए। साथ ही ऐसे लोग जो व्यर्थ में पैसा गंवाते हैं, उनके घर मां लक्ष्मी अधिक दिनों तक नहीं रहती हैं। ऐसे मनुष्य अपनी बर्बादी के लिए स्व्यं उत्तरदायी होते हैं।

2. रसोई गैस पर जूठा बर्तन छोड़ने वाले

पुरानी कहावत है, कि धन की देवी लक्ष्मी उसी व्यक्ति के घर आती हैं, जिसके घर में साफ-सफाई रहती है। वहीं चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में यह बताया गया है कि रसोइ गैस पर जूठा बर्तन रखने वालों के यहां कभी भी धन संपत्ति नहीं टिकती। ऐसे घरों में दरिद्रता का वास होता है। मां लक्ष्मी उनके सदैव नाराज रहती हैं।

3. शाम के समय झाड़ू लगाना

चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में यह बताया गया है कि किसी भी मनुष्य को शाम के वक्त झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। दरअसल सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। दरअसल झाड़ू में लक्ष्मी जी का वास होता है। इसे भी जरूर पढ़ें –

4. व्यवहार

आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में यह बताया है कि किसी भी व्यक्ति को बुजुर्ग, विद्वान व महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। अगर किसी ने ऐसा किया, तो धन की देवी लक्ष्मी उसके घर से सदैव के लिए चली जाती हैं। इसलिए कहा गया है, कि हर किसी के साथ हमें अच्छा बर्ताव करना चाहिए।

Leave a Reply