लग्जरी कार बनाने वाली स्वीडिश कंपनी Volvo ने कन्फर्म कर दिया है कि उसकी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Volvo EX90 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगी. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV जल्द भारत में दस्तक देगी.

भारत में लॉन्च होने के बाद Volvo EX90 कंपनी की सबसे महंगी और सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक SUV होगी. यह कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों EX30 और EC40 से ऊपर की पोजिशन पर रखी जाएगी. इसके आने से Volvo की EV लाइनअप और मजबूत होगी.
लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में होगा बड़ा मुकाबला
भारतीय बाजार में Volvo EX90 का मुकाबला MercedesBenz EQS SUV, BMW iX और Audi Q8 etron जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा. ये सभी कारें प्रीमियम EV सेगमेंट में पहले से मौजूद हैं, इसलिए EX90 की एंट्री से इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की उम्मीद है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
Volvo की अब तक की सबसे एडवांस SUV
ग्लोबल मार्केट में Volvo EX90 को लोकप्रिय XC90 का इलेक्ट्रिक विकल्प माना जाता है. हालांकि कई देशों में दोनों मॉडल एक साथ बेचे जा रहे हैं. नई EX90 को कंपनी के खास SPA2 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसमें सेफ्टी, एडवांस सॉफ्टवेयर और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. SUV के फ्रंट में कंपनी की पहचान बन चुके Thor’s Hammer LED हेडलैंप दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें फ्लश डोर हैंडल, बेहतर एयरोडायनामिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील और बेहद प्रीमियम लुक वाला केबिन मिलेगा.
इंटीरियर में बड़ा वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे कार के लगभग सभी फीचर्स कंट्रोल किए जा सकते हैं. इसके साथ ही केबिन में सस्टेनेबल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. यह SUV 7 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आएगी.
600 किलोमीटर तक की रेंज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Volvo EX90 में 111 kWh की बड़ी बैटरी दी जाती है. यह दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ Twin Motor और Twin Motor Performance जैसे विकल्पों में उपलब्ध है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। चार्जिंग की बात करें तो EX90 में 250kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसकी मदद से बैटरी को 10% से 80% तक केवल लगभग 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.
सेफ्टी फीचर्स होंगे सबसे बड़ी ताकत
Volvo हमेशा से अपनी सुरक्षा तकनीक के लिए जानी जाती है और EX90 भी इस मामले में काफी आगे है. इसमें LiDAR सेंसर, कई कैमरे, रडार और अल्ट्रासोनिक सेंसर दिए गए हैं. ये सभी सिस्टम मिलकर ड्राइवर की मदद करते हैं और दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने में सहायता करते हैं. Volvo ने फिलहाल सिर्फ यह पुष्टि की है कि EX90 भारत आएगी, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट, कीमत और डिलीवरी की शुरुआत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.



