Nellore Crime News: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में मामूली सी बात पर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला उजागर हुआ है. जिले के कावली मंडल अंतर्गत सर्वयापालेम पंचायत के तागेतिवारीपालेम गांव में रहने वाले 26 वर्षीय चरवाहे चटला वासु की पांच बकरियों के बच्चों के बंटवारे को लेकर पैदा हुए विवाद में हत्या कर दी गई. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, गांव की पंचायती में पूर्व सरपंच के खिलाफ आवाज उठाना ही इस बेकसूर युवक के लिए मौत की वजह बन गया.

जानकारी के मुताबिक, गांव का चटला वासु पेशे से बकरी पालक था. गांव के ही जनार्दन नामक व्यक्ति ने अपनी एक गर्भवती बकरी देखभाल के लिए वासु को सौंपी थी. हाल ही में उस बकरी ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया. वासु ने लंबे समय तक देखभाल करने के एवज में जनार्दन से इनाम के तौर पर दो मेमने मांगे. हालांकि, जनार्दन का कहना था कि वह वासु को बकरियां चराने का मासिक वेतन देता है, इसलिए वह अलग से बकरियां नहीं दे सकता. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.

पंचायत में पूर्व सरपंच से बहस, रची गई हत्या की साजिश

विवाद सुलझाने के लिए जनार्दन ने इस मामले को गांव के पूर्व सरपंच मंदा मधु के पास पहुंचाया. गांव के बड़ेबुजुर्गों की मौजूदगी में जब पंचायत बैठाई गई, तो बातचीत के दौरान चरवाहे वासु और पूर्व सरपंच मंदा मधु के बीच तीखी बहस हो गई. वासु द्वारा पलटकर जवाब दिए जाने से पूर्व सरपंच आगबबूला हो गया और उसने वासु को रास्ते से हटाने का मन बना लिया. योजना के मुताबिक, 10 जुलाई को पूर्व सरपंच मधु वासु को बहलाफुसलाकर आदिराजुपालेम स्थित एक शराब की दुकान पर ले गया. वहां अत्यधिक शराब पिलाने के बाद मधु और उसके तीन पहले से घात लगाए साथियों ने वासु पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे लहूलुहान छोड़कर भाग निकले.

अस्पताल में बयान देते ही तोड़ा दम, 2 आरोपी गिरफ्तार

वारदात के बाद घायल वासु को परिजनों ने पहले नशे में गिरना समझा, लेकिन अस्पताल में जब उसे होश आया तो उसने पूरी सच्चाई बयां की. अस्पताल में इलाज के दौरान वासु ने अपने परिजनों को पूर्व सरपंच मधु और उसके साथियों द्वारा किए गए हमले की पूरी जानकारी दी. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसके कुछ ही देर बाद गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच मंदा मधु और उसके साथी पंडला रविचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश में जगहजगह दबिश दे रही है.