वहीं कुछ लोग तो मंदिर या किसी ख़ास अवसर पर जो तिलक मिला उसे लगा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको राशि के अनुसार तिलक लगाने के फायदे के बारे में बताने जा रहें है।

बता दें कि हिन्दू धर्म में तिलक लगाना कई मायनों में शुभ माना गया है। इसके अलावा ज्योतिष में भी तिलक लगाने के अपने कई फायदे बताए गए हैं। वहीं मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि राशि के अनुसार तिलक लगाने से हर काम में उन्नति मिलती है। इसके अलावा ग्रहों के बुरे प्रभाव भी कम होते है। ऐसे में आइए जानें कि किस राशि वालों को किस रंग का या कैसा तिलक लगाना चाहिए…

मेष राशि (Aries)…

मेष राशि के जातकों को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना फलदायक होता है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। साथ ही इसका संबंध लाल रंग से है। ऐसे में अगर इस राशि के जातक लाल रंग का तिलक लगाएंगे तो उन्हें हर मायने में उन्नति मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus)…

बता दें कि इस राशि के व्यक्तियों को सफेद चंदन का तिलक माथे पर अवश्य लगाना चाहिए। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र का संबंध सफेद रंग से होता है। ऐसे में यह रंग इस राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है।

मिथुन राशि (Gemini)…

वहीं मिथुन राशि वालों को अष्टगंध का तिलक लगाना शुभ माना गया है। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है और कहते हैं कि अष्टगंध इस राशि के लिए लाभकारी होता है।

कर्क राशि (Cancer)…

इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रह की विशेष दृष्टि रहती है। इसके अलावा चंद्र ग्रह का संबंध भी सफेद रंग से है। ऐसे में इस राशि वालों को सफेद रंग का चंदन तिलक लगाना चाहिए।

सिंह राशि (Leo)…

सिंह राशि वालों के लिए लाल रंग का तिलक लगाना शुभ होता है और इस उपाय से सूर्य मजबूत होता है।

कन्या राशि (Virgo)…

बता दें कि इस राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक लगाना चाहिए। कन्या राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक लगाने से आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)…

वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल रंग सिंदूर का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। वैसे इसके पीछे एक अहम कारण यह है कि इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।

धनु राशि (Sagittarius)…

इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। ऐसे में इस राशि के लोगों को पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn)…

मकर राशि के लोगों को भस्म या काले रंग का तिलक लगाना शुभ माना गया है। मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है।

कुंभ राशि (Aquarius)…

इस राशि वालों को हवन की राख यानि भस्म का तिलक लगाना शुभ माना गया है। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है।

मीन राशि (Pisces)…

मीन राशि वालों को रोजाना पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए। इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है औऱ बृहस्पति को पीला रंग प्रिय है। इसे भी जरूर पढ़ें –