Ajab GazabDharamIndia

6 सितंबर से इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद संभलकर, सूर्य-चंद्रमा का अशुभ संयोग लाएगा जीवन में भूचाल

6 सितंबर से इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद संभलकर, सूर्य-चंद्रमा का अशुभ संयोग लाएगा जीवन में भूचाल
6 सितंबर से इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद संभलकर, सूर्य-चंद्रमा का अशुभ संयोग लाएगा जीवन में भूचाल

Zodiac Signs: 6 सितंबर, 2024 को एक खास खगोलीय घटना घटित हो रही है। ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों की रानी चंद्रमा से संबंधित होने के कारण ज्योतिष और पंडित इसे बेहद गंभीरता से लेते हैं। इस दिन वैधृति योग में चंद्रमा और सूर्य एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे, जिसके परिणामस्वरूप एक अशुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में ‘महापात दोष’ कहा जाता है।

महापात दोष क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, व्यतिपात या वैधृति योग में दौरान सूर्य और चंद्रमा एक डिग्री के भीतर आ जाते हैं और दोनों की स्थिति एक-दूसरे के बराबर हो जाती है। इस खगोलीय संयोग को सूर्य-चंद्र वैधृति दोष भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महापात दोष का प्रभाव अत्यंत प्रतिकूल होता है। यह न केवल नए कार्यों को शुरू करने के लिए अशुभ माना जाता है, बल्कि पहले से चल रहे कार्यों को भी बाधित कर सकता है। आइए जानते हैं, इसका किन 3 राशियों पर नेगेटिव प्रभाव होने की आशंका है?

महापात दोष का राशियों पर नकारात्मक असर

मेष राशि

सूर्य-चंद्र वैधृति योग महापात दोष मेष राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल असर होने के योग दर्शा रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ऑफिस में तनाव और अस्थिरता का माहौल रह सकता है। आर्थिक मामलों में लापरवाही बरतने से नुकसान हो सकता है। कारोबार से जुड़े जातकों को सचेत रहने की जरूरत है। व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं। कम्पीटीशन बढ़ने से चुनौतियां बढ़ेंगी। स्टूडेंट्स जातकों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, एकाग्रता में कमी आएगी। रिश्ते को बहुत सहेज कर चलने की जरूरत है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य-चंद्र महापात दोष का नकारात्मक असर होने की संभावना है। इस समय आर्थिक मामलों और व्यापार की नीति में अस्पष्टता बढ़ सकती है। इससे व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अस्थिरता का माहौल रह सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों के कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। मित्रों और परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ विश्वासघात की भावना पैदा हो सकती है।

मकर राशि

व्यापार में आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। अभी व्यापार के विस्तार या कोई निवेश करने से बचें। नौकरी जुड़े लोग काम के बोझ से परेशान रहेंगे, टारगेट का तनाव बना रह सकता है। कारोबार प्रतिस्पर्धा बढ़ने से आपको रणनीति बदलने पड़ सकती है, जो लाभ को हानि में बदल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ के साथ भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है।इसे भी जरूर पढ़ें –

Leave a Reply