Ajab GazabDharamIndia

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर फॉलो करें 3 बात, चाणक्य नीति में है जिक्र

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर फॉलो करें 3 बात, चाणक्य नीति में है जिक्र

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर फॉलो करें 3 बात, चाणक्य नीति में है जिक्र

Chanakya Niti Tips For Wealth: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी के तौर पर स्वीकार किया गया है। कहा जाता है कि जब किसी जातक पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तो धन का अभाव नहीं रहता। हालांकि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोगों को जीवन में धन का अभाव रहता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए किन तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसका जिक्र चाणक्य ने किया है। जानिए, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आचार्य चाणक्य की नीति क्या कहती है।

मां लक्ष्मी कैसे होंगी प्रसन्न

1. चाणक्य के मुताबिक, जिस परिवार के सदस्य एक दूसरे के प्रति अच्छा आचरण और व्यवहार करते हैं। वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही प्रत्येक सदस्य पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा जिस घर के सदस्य एक दूसरे के अच्छे काम की प्रशंसा करते हैं, नॉलेज का आदान-प्रदान करते हैं, उस घर में मां लक्ष्मी हमेशा वास करती हैं।

2. चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में अतिथि का सत्कार किया जाता है। यानी जिस घर से अतिथि खाली हाथ नहीं लौटते या जहां अतिथि को प्रेम पूर्वक भोजन कराकर विदाई की जाती है। वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही साथ ऐसे घरों में धन-धौलत की कमी नहीं होती है।

3. चाणक्य नीति के मुताबिक, जिस घर में पति-पत्नी आपस में लड़ते-झगड़ते नहीं हैं, ऐसे घर में मां लक्ष्मी का निवास होता है। यहां चाणक्य नीति का संदेश यह है कि पति-पत्नी को हमेशा आपस में प्रेम बनाकर रखना चाहिए। इसमें कमी होने पर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।इसे भी जरूर पढ़ें –

Leave a Reply