Ajab GazabDharamIndia

‘नीति शास्त्र’ की इन चीजों में आज भी महिलाओं से पीछे हैं पुरुष, क्या कहती है Chanakya Niti

‘नीति शास्त्र’ की इन चीजों में आज भी महिलाओं से पीछे हैं पुरुष, क्या कहती है Chanakya Niti

‘नीति शास्त्र’ की इन चीजों में आज भी महिलाओं से पीछे हैं पुरुष, क्या कहती है Chanakya Niti

Chanakya Niti: आज के समय में भी कई लोगों की ऐसी मानसिकता है कि यह देश पुरुष प्रधान देश है। यहां पर महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की बातों को तवज्जो दी जाती है, लेकिन समय के साथ-साथ सब कुछ बदल रहा है। अब आधी आबादी भी हर एक क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं। हालांकि यह बात आचार्य चाणक्य ने आज से कई साल पहले ही बता दी थी। उन्होंने अपने ‘नीति शास्त्र’ में उन तीन चीजों के बारे में बताया है, जिनमें पुरुषों से पहले महिलाओं का नाम आता है। आइए विस्तार से जानते हैं उन्हें तीन चीजों के बारे में।

चालाकी

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा चतुर व चालाक होती हैं। उनकी सोचने और समझने की शक्ति पुरुषों से ज्यादा होती है। आमतौर पर महिलाएं चुनौतियों से नहीं डरती है और डटकर हर एक परिस्थिति का सामना करती हैं।

नरम दिल

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिल ज्यादा नरम होता है। वह दिमाग से पहले अपने दिल की बात सुनती हैं। इसी वजह से वह कभी भी अपने परिवार वालों को दुख में नहीं देख सकती हैं। वह हर एक परिस्थिति में अपने घर वालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं।

बहादुर

आमतौर पर कहा जाता है कि महिलाओं से ज्यादा पुरुष बहादुर होते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य का मानना था कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बहादुर होती हैं। वह किसी भी परिस्थिति में जल्दी से घबराती नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें ‘शक्ति’ का नाम भी दिया गया है।इसे भी जरूर पढ़ें –

Leave a Reply