मिलिए उस ऑटो ड्राइवर से जो हर महीने ₹3 लाख से ज़्यादा कमाता है और जिसने अपनी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। उसने खुद बताया है कि इस अविश्वसनीय सफलता के पीछे उसका क्या ख़ास तरीका है। उनकी पूरी कहानी जानने के लिए आगे पढ़ें।

3 लाख महीना कमाने वाला ऑटो ड्राइवर! खुद बताया कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति

सोशल मिडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमे दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की कमाई लाखों में है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। आकाश आनंदानी युवक ने इस ड्राइवर से बात की, जिसने बताया कि वह हर महीने 3 लाख रुपये कमाता है और 5 करोड़ रुपये के दो बंगलों का मालिक है। ड्राइवर ने यह भी दावा किया कि वह एक AI स्टार्टअप में निवेश करता है। आकाश ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर शेयर की, जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से फैल गई और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। लेकिन इस ड्राइवर के दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

आकाश आनंदानी ने ‘X पर दी जानकारी

आकाश आनंदानी ने ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि बेंगलुरु में उनके ऑटो ड्राइवर काफी अलग निकले। आकाश ने देखा कि ड्राइवर ने Apple की स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स पहने हुए थे, इसलिए उन्होंने उनसे सवाल पूछे। ड्राइवर ने बताया कि उनके पास 4-5 करोड़ रुपये के दो घर हैं, जो किराए पर हैं, और उनकी मासिक आय लगभग 2-3 लाख रुपये है।

साथ ही वह एक AI-आधारित स्टार्टअप में संस्थापक/निवेशक भी हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो चलाना उनका पहला काम था, इसलिए वह अब भी कभी-कभी वीकेंड पर ऑटो चलाते हैं। आकाश ने अपने इस अनुभव को सोशल मिडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद वह काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यूजर की इस पोस्ट से कई लोग हैरान हो गए, जबकि कुछ लोगों ने इसे मज़ाक में लिया। एक यूज़र ने इसे ‘पी रखी होगी’ कहकर मज़ाक उड़ाया, तो दूसरे ने इसे केवल ‘कहानी’ बताकर अविश्वसनीय कहा। वहीं, एक अन्य यूज़र ने साइबर फ्रॉड को लेकर चेतावनी दी और कहा कि होशियार रहें, आजकल लोग इसी तरह की बातों में फँसाकर टेलीग्राम जैसे ग्रुप्स के ज़रिए धोखाधड़ी करते हैं।