बच्चों के लिए दिन की अच्छी शुरुआत एक हेल्दी ब्रेकफास्ट से होती है. रातभर खाली पेट रहने के बाद सुबह शरीर को एनर्जी और जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है. अगर बच्चे बिना नाश्ता किए स्कूल जाते हैं या रोज जंक फूड खाते हैं, तो उन्हें जल्दी भूख लग सकती है और दिनभर थकान भी महसूस हो सकती है. इसलिए सुबह का नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए.

हेल्दी ब्रेकफास्ट बच्चों के शरीर और , दोनों के बेहतर विकास में मदद करता है. इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व उन्हें दिनभर एक्टिव रखने में सहायक होते हैं. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। अगर नाश्ता स्वादिष्ट और रंगबिरंगा हो, तो बच्चे भी उसे खुशीखुशी खाते हैं. आइए जानते हैं बच्चों के लिए बनने वाले 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट, उन्हें हेल्दी नाश्ता खिलाने के तरीके और ब्रेकफास्ट बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
बच्चों के लिए बनाएं ये 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट
मूंग दाल चीला
भीगी हुई मूंग दाल पीसकर उसका घोल तैयार करें और उसमें बारीक कटी सब्जियां मिलाकर चीला बना लें. मूंग दाल में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है, जो बच्चों की मांसपेशियों के विकास में मदद करता है. यह पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है.
वेज उपमा
सूजी को हल्का भूनकर उसमें गाजर, मटर, बीन्स और दूसरी सब्जियां डालकर उपमा बनाएं. यह जल्दी बनने वाला हेल्दी नाश्ता है. सूजी शरीर को एनर्जी देती है और सब्जियां जरूरी विटामिन व मिनरल्स देने में मदद करती हैं. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
वेज पोहा
पोहा में प्याज, गाजर, मटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालकर हल्के मसालों के साथ पकाएं. यह हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता है. पोहा कार्बोहाइड्रेट से एनर्जी देता है, जबकि सब्जियां विटामिन और फाइबर देती हैं, जो बच्चों को दिनभर एक्टिव रखने में मदद करते हैं.
बेसन वेज चीला
बेसन में बारीक कटी पालक, टमाटर, प्याज और गाजर मिलाकर घोल तैयार करें और तवे पर चीला बना लें. बेसन प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और सब्जियां इसे ज्यादा पौष्टिक बनाती हैं. यह बच्चों के लिए स्वादिष्ट और पेट भरने वाला नाश्ता है.
दही और फलों का बाउल
एक कटोरी ताजा दही में सेब, केला, पपीता या दूसरे मौसमी फलों के छोटेछोटे टुकड़े मिलाएं. दही में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जबकि फल विटामिन और फाइबर देते हैं. यह नाश्ता बच्चों को ताजगी और एनर्जी देने में मदद करता है.
बच्चों को हेल्दी ब्रेकफास्ट खिलाने के लिए क्या करें?
बच्चों का नाश्ता रोज बदलबदलकर बनाएं, ताकि उन्हें बोरियत न हो. नाश्ते में फल, सब्जियां, दही, दाल और दूसरी पौष्टिक चीजें शामिल करें. खाने को रंगबिरंगा और आकर्षक तरीके से परोसें, ताकि बच्चे उसे खुशी से खाएं.
परिवार के बाकी सदस्य भी हेल्दी नाश्ता करें, क्योंकि बच्चे अक्सर बड़ों की आदतें देखकर सीखते हैं. बच्चों को जंक फूड की बजाय घर का ताजा नाश्ता खाने की आदत डालें.
बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
ब्रेकफास्ट बनाने के लिए हमेशा ताजी और साफ सामग्री का इस्तेमाल करें. ज्यादा तेल, नमक और चीनी डालने से बचें. कोशिश करें कि नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल हों. बच्चों की उम्र के अनुसार खाना नरम और आसानी से खाने लायक बनाएं.
पैकेट वाले प्रोसेस्ड फूड की जगह घर का ताजा बना नाश्ता दें. साथ ही, रोज एक जैसा नाश्ता देने की बजाय अलगअलग हेल्दी विकल्प चुनें, ताकि बच्चों को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें.



