India

मोदी सरकार ने आतंकवाद, अलगाववाद की कमर तोड़ी : ले. जनरल राकेश शर्मा

मोदी सरकार ने आतंकवाद, अलगाववाद की कमर तोड़ी : ले. जनरल राकेश शर्मा
मोदी सरकार ने आतंकवाद, अलगाववाद की कमर तोड़ी : ले. जनरल राकेश शर्मा

जम्मू, 11 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के प्रवक्ता ले जनरल राकेश शर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद की कमर तोड़ने का काम किया है। आतंकवाद पर जीरो टालरेंस की नीति से यह संभव हुआ है। छन्नी स्थित भाजपा के चुनाव वार रूम में बुधवार को परमचीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह और वीर चक्र विजेता कैप्टन स्वर्ण सिंह व भाजपा के मीडिया प्रमुख डा. प्रदीप महोत्रा की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि 1987 में नेशनल कांफ्रेंस ने चुनाव में धांधली की। इससे कश्मीर में आतंकवाद चरम पर हो गया। कश्मीरी पंडितों को पलायन करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि क्श्मीरी पंडित नेता टीका लाल टपलू की हत्या हुई। कश्मीरी महिलाओं का शोषण हुआ। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार और जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस की सरकार थी। शर्मा ने कहा पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुशील कुंमार शिंदे ने अपनी पुस्तक में कहा है कि 2013 में उन्हे कश्मीर में आने से डर लगता था। उन्होंने कहा 2014 में मोदी सरकार आई और अब आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में डर लगता है। उन्होंने कहा भाजपा ने संकल्प पत्र में आतंकवाद और अलगाववाद को जड़ से खत्म करने, आतंकवाद के पीड़ितों को न्याय देने के लिए श्वेत पत्र लाने और फास्ट ट्रैक आधार पर सुनवाई का वादा किमया है। रोहिंगया और बांग्लादेशियों की अवैध बस्तियों से निपटने की भी बात की है।

शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर को आतंकवाद की जगह अब पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का काम भाजपा ने किया है। यहां पर ऐतिहासिक जी 20 बैठक भी हुई। जम्मू कश्मीर पुलिस को जोखिम भत्ते, ग्रामीण सुरक्षा गार्ड को ओर मजबूत करने के अलावा सीमांत क्षेत्र का विकास और वहां सुरक्षा ढांचा पुख्ता बनाने का वादा भी किया गया है। उन्होंने कहा कश्मीर में शांति आने से राहुल गांधी अब लाल चौक में आइसक्रीम का आंनद उठाते है। भाजपा ही जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति और खुशहाली ला सकती है।

शर्मा ने कहा कि आतंकवादी घटनाओं की बात करें तो 2018 में 288 आतंकवादी घटनाए हुई थी। जोकि कम होकर 2023 में 46 और 2024 में 11 रह गई। मुठभेड़ों की बात करें तो 2018 में 189 हुई थी। 2023 में 46 और 2024 में 24 हुई। नागरिकों की मौत 2018 में 55, 2023 में 14 और 2014 में भी 14 हुई।

वहीं पत्थरबाती की घटनाएं अब शून्य रह गई है। उन्होंने कहा महबूबा मुफती ने मुख्यमंत्री रहते कश्मीर में सैनिक कालोनी बनाने का विरोध किया था। भाजपा कश्मीर में सैनिक कालोनी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अग्निवीरों के हित में भी पार्टी काम करेगी। इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply