Ajab GazabBollywoodIndiaTrendingViral

जब मियां-बीवी राजी, तो क्या करेगा काजी, जहीर संग शादी पर पैरेंट्स के रिएक्शन पर सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा

जब मियां-बीवी राजी, तो क्या करेगा काजी, जहीर संग शादी पर पैरेंट्स के रिएक्शन पर सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा
जब मियां-बीवी राजी, तो क्या करेगा काजी, जहीर संग शादी पर पैरेंट्स के रिएक्शन पर सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग रजिस्टर्ड मैरिज की थी। जहीर और सोनाक्षी ने जब शादी का फैसला किया था, तो कई लोगों को बड़ा झटका लगा था। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया, और फिर अचानक शादी की खबर आ गई। इसके साथ ही ये खबर भी आने लगी कि इस शादी से सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के पैरेंट्स नाराज हैं। दोनों भाई लव और कुश भी खुश नहीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के रिएक्शन को लेकर बात की है।

Sonakshi Sinha की शादी पर कैसा था पैरेंट्स का रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी को लेकर खबरें थी कि उनके पैरेंट्स इस शादी से खुश नहीं थे। लेकिन शादी वाले दिन और रिसेप्शन में शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा शामिल हुए। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि जहीर संग उनकी शादी पर मम्मी-पापा ने कैसे रिएक्ट किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी फैमिली और सभी दोस्तों को जहीर संग उनके रिलेशनशिप के बारे में कई साल से पता था। सोनाक्षी ने कहा, ‘मेरे डेड बहुत खुश थे। जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी।

Sonakshi Sinha की मां को पता थी रिश्ते की सच्चाई

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने आगे बताया कि मेरे पिता पहले भी जहीर से मिले थे और उन्हें वह बहुत पसंद हैं। उन दोनों का बर्थडे भी आसपास आता है। मेरे डेड का बर्थडे 9 दिसंबर को और जहीर का 10 दिसंबर को आता है। तो वो काफी एक-जैसे हैं।’ वहीं मां पूनम सिन्हा के रिएक्शन को लेकर सोनाक्षी सिन्हां ने कहा, ‘मेरी मां उन्हें जानती थीं। वह पहली इंसान थीं, जिन पर मैंने भरोसा किया था। उन्होंने खुद लव मैरिज की थी, और वो जानते थे कि ये रिश्ता क्या मोड़ लेगा।’

 

Sonakshi Sinha ने जहीर को 7 साल किया था डेट

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने जहीर इकबाल को 7 साल तक डेट किया था और एक साल दोनों लिव-इन में भी रहे थे। दोनों की मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और ये रिश्ता प्यार में बदल गया। जिसके बाद 23 जून 2024 को दोनों ने शादी कर ली। रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। हालांकि, इस शादी के लिए सोनाक्षी को काफी ट्रोल किया गया। इस खबर के बारे में आपकी क्या रे है ज़रा कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply