Lucknow Loot: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यापारी के सिर पर 18 टांके लगाने पड़े।

लॉकर तोड़ने की आवाज से खुली नींद
अमराई गांव में उमेश चंद्र अपने परिवार के साथ घर में परचून की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात सभी खाना खाकर सो गए थे। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। देर रात करीब 2 बजे घर में लॉकर तोड़ने की आवाज आई। सबसे पहले बेटी सीमा की नींद खुली। वो उस तरफ गई तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।
बेटी के बाद पिता और मां पर भी हमला
बेटी की चीख सुनकर उमेश चंद्र उसे बचाने पहुंचे, लेकिन घात लगाए बैठे बदमाश ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। शोर सुनकर पत्नी शांति देवी भी जाग गईं। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया। कुछ देर बाद शांति देवी को होश आया तो वह घर से बाहर निकलीं और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
बेटे का आरोप पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी के बेटे दीपक गुप्ता और पुलिस को सूचना दी गई। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। दीपक का आरोप है कि डायल112 पर सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने खुद ही कागज पर जानकारी लिखी, लेकिन न फॉरेंसिक टीम पहुंची और न ही डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया।
ये खबर भी पढ़ें:
घर के पीछे के रास्ते भागे बदमाश
परिवार के मुताबिक, हमला करने वाले बदमाशों की संख्या कितनी थी, ये पता नहीं चल सका। शांति देवी ने होश आने के बाद घर के पीछे के रास्ते से 2 बदमाशों को भागते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलकर पड़ोसियों को आवाज दी।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:
जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी
पूर्वी लखनऊ की डीसीपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



