National Aunt and Uncle Day 2026: हर साल 26 जुलाई को नेशनल आंटी एंड अंकल डे मनाया जाता है। यह दिन परिवार के उन सदस्यों को थैंक्यू बोलने के लिए है, जो हमारे जीवन में प्यार और अपनापन लेकर आते हैं। कई बार आंटी और अंकल हमारे सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं, तो कभी वे मातापिता की तरह हमारा साथ निभाते हैं। बचपन की शरारतों से लेकर जीवन में कोई भी कठिन फैसला लेने तक, उनका सहयोग और उनका अनुभव हमेशा काम आता है।

आंटी और अंकल परिवार के ऐसे सदस्य होते हैं, जो अक्सर हमारे बचपन की ऐसी यादों को भी संजोकर रखते हैं, जिन्हें हम खुद भी भूल चुके होते हैं। उनकी मौजूदगी हमारे जीवन को हंसी, खुशी और यादों से भर देती है। कई बार जीवन में ऐसे पल आते हैं, जब हम कुछ विषयों पर अपने मातापिता से खुलकर बात नहीं कर पाते, ऐसे में उन बातों को आंटी या अंकल से आसानी से शेयर कर लेते हैं।
नेशनल आंटी एंड अंकल डे कैसे मनाएं?
इस खास दिन अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर अपने आंटी और अंकल से मिलें या उन्हें फोन करें। उन्हें थैंक्यू कहें और उन्हें बताएं कि वे आपके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। यदि संभव हो तो उनके साथ लंच या डिनर करें। उन्हें एक प्यारासा पत्र, ग्रीटिंग कार्ड या कोई दें। उनके साथ बिताए गए वक्त की तस्वीर लें और सोशल मीडिया पर शेयर करें। इसके साथ ही हर परिवार में आंटीअंकल ऐसे इंसान होते हैं, जिनके पास कई किस्सेकहानियां होते हैं, उन पुरानी कहानियों और यादों को सुनें।
अंकल एंड आंटी डे
इस दिन का महत्व
नेशनल आंटी एंड अंकल डे हमें परिवार के साथ समय बिताने की अहमियत याद दिलाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम अपने रिश्तेदारों से दूर हो जाते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। यह दिन रिश्तों को मजबूत बनाने और अपने प्रियजनों के प्रति सम्मान व प्यार जताने का अवसर देता है।
इसके अलावा, आंटी और अंकल के साथ बिताया गया समय ऐसी यादों को बनाता है, जो जीवन भर हमारे साथ रहती हैं। उनके अनुभव और जीवन से जुड़े किस्से न केवल प्रेरणा देते हैं, बल्कि और संस्कृति को भी जिंदा रखते हैं।
आंटी और अंकल का इन तरीकों से रखें ख्याल
- उनकी भावनाओं, विचारों और व्यक्तित्व का सम्मान करें।
- हमेशा उनके प्रति संवेदनशील रहें।
- उनके साथ उदार और विनम्र व्यवहार बरतें।
- उनका सम्मान करने के साथसाथ उनके अनुभवों से सीखा जा सकता है।
- उनके प्रति दयालु और स्नेही रहें।
- समयसमय पर उनसे मिलने या बात करने की कोशिश करते रहें।
- हर मुलाकात को खास बनाएं, ताकि उन्हें यह महसूस हो कि वे आपके जीवन में उनका होना भी जरूरी है।



