Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने आज के मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत 192 रन बनाए.

भारत के लिए आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से अर्द्धशतक निकला, पहले मैच में इस खिलाड़ी ने अर्द्धशतक जड़ा था और आज एक बार फिर उन्होंने विस्फोटक पारी खेली है.

Vaibhav Sooryavanshi के तूफ़ान में उड़ी जिम्बाब्वे की टीम

टॉस जीतकर भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम के लिए पारी की शुरुआत आज एक बार फिर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने किया. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। अभिषेक आज फिर मुजरबानी का शिकार बने और सिर्फ 2 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. हालांकि एक छोर पर वैभव जमे रहे. उन्होंने ईशान किशन के साथ 75 रनों की साझेदारी की, ईशान आज 29 रन बनाकर आउट हुए.

वहीं इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए, उस समय तक टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवरों में 145 रनों पर पहुंच गया था. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी 18 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए.

अंत में भारत के लिए तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने तेजी से रन बनाने की कोशिस की, लेकिन पिच स्लो होने की वजह से दोनों कुछ खास नही कर सके, फिर भी रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा 9 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे.

Vaibhav Sooryavanshi बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अपना दूसरा अर्द्धशतक पूरा किया. इस उपलब्धि के साथ वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 15 साल की उम्र में दो टी20 अर्द्धशतक जड़ा है. इतिहास में उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज इस उम्र में एक अर्धशतक भी नहीं बना पाया था.