Ajab GazabCrimeIndiaTrendingViral

सुहागरात के बाद ही मायके लौट गई पत्नी, पति से नहीं हो पाया ये काम, हर दिन 4-5 बूंद डाल…

सुहागरात के बाद ही मायके लौट गई पत्नी, पति से नहीं हो पाया ये काम, हर दिन 4-5 बूंद डाल…
सुहागरात के बाद ही मायके लौट गई पत्नी, पति से नहीं हो पाया ये काम, हर दिन 4-5 बूंद डाल…

आगरा। यूपी के आगरा में पति-पत्नी के बीच झगड़े का एक दंग हर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने पति को लेकर जो खुलासे किए उसे सुनकर सभी चौंक गए। महिला ने बताया कि शादी को चालीस दिन हुए थे। पति सिर्फ छह बार नहाया। यह देख पत्नी के होश उड़ गए। वह मायके चली गई। पुलिस से शिकायत की। आरोप दहेज उत्पीड़न का था। काउंसलिंग में विवाद की असली वजह सामने आई। अगली तारीख पर पति-पत्नी को बुलाया गया है। समझौते के प्रयास किए जाएंगे। पत्नी का कहना है कि पति रोज नहाएगा तभी साथ रहेगी। वह ऐसे गंदे इंसान के साथ कैसे रह ले जो नहाता ही नहीं है।

युवती पूजापाठ वाली है। प्रतिदिन सुबह नहाकर पूजा करती है। ससुराल पहुंची तो उसने ऐसा ही किया। उसने देखा कि पति बाथरूम में जाता है। हाथ-पैर धोकर बाहर निकल जाता है। बालों पर पानी का हाथ फेर लेता है। इसे पालिश कहता है। बोलता है कि नहाने का मन नहीं। ऐसे ही पालिश करके पूजापाठ भी करता है। उसने पति को टोका। उससे कहा कि नहाकर ही पूजा होगी। वह भगवान को छूने तक नहीं देगी। उसके घर ऐसा नहीं होता था। प्रतिदिन नहाकर ही पूजा होती है। चाहें जितनी सर्दी पड़े। आरोप है कि इस पर पति ने उसे उल्टा सीधा बोल दिया। कहा कि वह जैसे रहता था वैसे ही रहेगा।

किसी के कहने पर चौबीस घंटे बाथरूम में नहीं बैठा रहेगा। उसे ऐसे ही नहाने की आदत है। उससे कोई बदबू नहीं आती। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी मायके चली गई। उसने मायके वालों को विवाद की वजह बताई तो युवती के घरवाले भी हैरान रह गए। कुछ लोगों ने इस बात पर उसका मजाक भी बनाया। नहाने के विवाद में मामला इतना बढ़ गया था कि पति ने पत्नी से साफ कह दिया था जो किया जाए कर ले। वह तो अपने तरीके से ही जीएगा। पुलिस अब इस मामले को सुलझाएगी। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कराई जाएगी। नहाने के फायदे बताए जाएंगे। कोशिश रहेगी कि पति रोज नहाए। ताकि घर में रार नहीं हो।

Leave a Reply