चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा हैं और लगभग हर घर में अक्सर बनते हैं. चाहे दालचावल हो, राजमाचावल या फिर पुलाव, स्वाद तभी आता है जब चावल अच्छी तरह पके हों और हर दाना अलगअलग दिखाई दे, लेकिन कई बार सारी मेहनत के बाद भी चावल चिपचिपे हो जाते हैं या जरूरत से ज्यादा गल जाते हैं. यह समस्या काफी आम है और ज्यादातर लोग कभी न कभी इसका सामना करते हैं.

दरअसल, चिपचिपे होने की कई वजह हो सकती हैं, जैसे जरूरत से ज्यादा पानी डालना, चावल को बिना धोए पकाना या उन्हें जरूरत से ज्यादा देर तक पकाना. हालांकि, चावल बनाते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए, तो हर दाना खिलाखिला बन सकता है. इसके साथ ही पके हुए चावल को सही तरीके से रखने से उनका स्वाद और ताजगी भी लंबे समय तक बनी रहती है. आइए जानते हैं चावल बनाते समय किन आसान बातों का ध्यान रखना चाहिए और पके हुए चावल को लंबे समय तक ताजा कैसे रखा जा सकता है.
चावल बनाते समय अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
चावल को पहले अच्छी तरह धो लें
चावल पकाने से पहले उन्हें 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इससे उनमें मौजूद अधिक स्टार्च निकल जाता है. स्टार्च कम होने पर चावल आपस में कम चिपकते हैं और पकने के बाद हर दाना अलगअलग दिखाई देता है.
पकाने से पहले कुछ देर भिगो दें
चावल को 20 से 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. इससे दाने पानी सोख लेते हैं और बराबर तरीके से पकते हैं. इससे चावल जल्दी भी पकते हैं और उनके टूटने की संभावना भी कम रहती है.
पानी सही मात्रा में डालें
चावल बनाते समय जरूरत से ज्यादा पानी डालने से बचें. पानी की सही मात्रा रखने से चावल न ज्यादा गलते हैं और न ही चिपचिपे बनते हैं. अलगअलग तरह के चावल के लिए पानी की मात्रा थोड़ी अलग हो सकती है.
चावल को जरूरत से ज्यादा न पकाएं
चावल पक जाने के बाद उन्हें लंबे समय तक आंच पर न रखें. ज्यादा देर तक पकाने से दाने नरम होकर आपस में चिपक सकते हैं. इसलिए चावल पकते ही गैस बंद कर दें.
पकने के बाद कुछ मिनट ढककर रखें
गैस बंद करने के बाद चावल को 5 से 10 मिनट तक ढककर रहने रखें. इसके बाद उन्हें हल्के हाथ से चम्मच की मदद से चलाएं. इससे दाने टूटते नहीं हैं और चावल ज्यादा खिलेखिले नजर आते हैं.
पके हुए चावल को लंबे समय तक ताजा कैसे रखें?
अगर चावल बच जाएं, तो उन्हें लंबे समय तक खुले में न छोड़ें. पहले चावल को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर उन्हें साफ और ढक्कन वाले डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें. इससे चावल जल्दी खराब नहीं होते और उनकी ताजगी बनी रहती है.
दोबारा खाने से पहले चावल को अच्छी तरह गर्म कर लें. अगर चावल सूखे लगें, तो गर्म करते समय उन पर थोड़ा पानी छिड़क सकते हैं. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। एक बार गर्म किए हुए चावल को बारबार दोबारा गर्म करने से बचें, क्योंकि इससे उनका स्वाद और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो सकते हैं.



