Ajab GazabHealthIndiaTrendingViral

सुबह के समय गुड़ के साथ करें इस चीज का सेवन, फिर कभी नहीं होगी कमजोरी, जानिए इसके फायदे….

सुबह के समय गुड़ के साथ करें इस चीज का सेवन, फिर कभी नहीं होगी कमजोरी, जानिए इसके फायदे….

बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ साथ हेल्थी डाइट लेना भी जरूरी होता हैं। मगर आज-कल के बिजी शेड्यूल होने की वजह से लोग इसपर उतना ध्यान नहीं दे पाते। और इस वजह से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। ज्यादा काम करने और खाने पीने में ध्यान न देने की वजह से वे कमज़ोर होने लगते हैं। ऐसे में गुड़ के साथ चने खाना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता हैं।

सुबह के समय गुड़ के साथ करें इस चीज का सेवन, फिर कभी नहीं होगी कमजोरी, जानिए इसके फायदे….

कई सालों पहले लोग मीठे के तौर पर सिर्फ गुड़ का ही सेवन किया करते थे। क्योंकि उस समय हर घर में गुड़ बनाया जाता था। इसे एक तरह से नेचुरल मिठाई कहा जाए तो गलत नहीं होगा। स्वाद में मीठा और तासीर में गर्म गुड़ बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं, जिसका सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता हैं। रोजाना सुबह खाली पेट में गुड़ खाकर एक गिलास गर्म पानी पीने से कई तरह के फायदे होते हैं।

आयरन और प्रोटीन का लाजवाब कॉम्बिनेशन हैं गुड़ और चना। गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन और चने में आयरन के साथ प्रोटीन पाया जाता हैं। यह शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

आज की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हमारे पास इतना समय नही होता हैं कि हम अपने बालों की सही से देखभाल कर सके। लेकिन अगर हम अपने आहार में रोज चने खाये तो इससे हमारे बालों को लाभ होगा। क्योंकिं चने में पाए जाने वाले विटामिन बी बालो को बढ़ाने, उनके घनेपन और डेंड्रफ हटाने में मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि कि इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए गुड़ और चने का सेवन लाभकारी है। दरअसल गुड़ में ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वही चने में जिंक मौजूद होता हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभा सकता हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाने के मामले में भी गुड़ और चना आपको काफी हद तक लाभ पहुंचा सकता हैं। गुड़ में कैल्शियम, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी माने गए हैं। वही चने में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।

घर में रहने की वजह से महिलाओं की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती हैं जिससे वजन तो बढ़ता ही हैं साथ ही पाचन शक्ति भी बिगड़ जाता हैं। इससे बचने के लिए गुड़ और चने का सेवन करना चाहिए।

Leave a Reply