अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके मन में भी कभी न कभी यह सवाल जरूर आया होगा कि रिटायरमेंट के लिए EPF बेहतर है या फिर म्यूचल फंड? कई लोग मानते हैं कि म्यूचुअल फंड में लंबे समय में ज्यादा रिटर्न मिल सकता है, जबकि कुछ लोग EPF को सुरक्षित निवेश मानते हैं. इसी उलझन को दूर करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें EPFO ने EPF और Mutual Fund के बीच रिटर्न, टैक्स, पेंशन, जोखिम, बीमा और अन्य सुविधाओं की तुलना की है.

EPF जरूरी, म्यूचुअल फंड आपकी मर्जी
EPFO के अनुसार, EPF एक सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिन कर्मचारियों और कंपनियों पर EPF कानून लागू होता है, उनके लिए इसमें शामिल होना अनिवार्य होता है. इसमें कर्मचारी के साथसाथ कंपनी भी हर महीने योगदान देती है. दूसरी ओर, म्यूचुअल फंड निवेश पूरी तरह आपकी मर्जी पर निर्भर करता है. इसमें निवेश करना या न करना पूरी तरह निवेशक का फैसला होता है.
EPF में कंपनी भी देती है पैसा
EPF की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि कंपनी भी कर्मचारी के मूल वेतन का 12 फीसदी तक योगदान करता है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इससे कर्मचारी की रिटायरमेंट बचत तेजी से बढ़ती है. वहीं, अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो उसमें कंपनी की ओर से कोई योगदान नहीं मिलता. जितना पैसा आप निवेश करेंगे, उतना ही आपके खाते में जाएगा.
EPF or Mutual Funds?
Before withdrawing your EPF savings, take a moment to understand why EPF may be the better choice for your future.Tap on the link to know morehttps://t.co/AhJH8h0ACX#EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa pic.twitter.com/34AyB1JhEt
— EPFO July 22, 2026
रिटर्न में बड़ा अंतर
म्यूचुअल फंड का रिटर्न शेयर बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. अगर बाजार अच्छा चलता है तो निवेश पर शानदार मुनाफा मिल सकता है, लेकिन बाजार गिरने पर नुकसान भी हो सकता है. यानी इसमें जोखिम मौजूद रहता है. इसके उलट EPF पर सरकार हर साल ब्याज दर तय करती है, इसलिए इसमें मिलने वाला रिटर्न स्थिर और सुरक्षित माना जाता है.
टैक्स में भी मिलता है फायदा
EPFO के अनुसार, EPF में जमा राशि, उस पर मिलने वाला ब्याज और नियमों के अनुसार निकाली गई रकम टैक्सफ्री होती है. जबकि म्यूचुअल फंड से होने वाले मुनाफे पर कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ सकता है. टैक्स की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपने किस तरह के फंड में और कितने समय के लिए निवेश किया है.
EPF देता है पेंशन और बीमा का लाभ
EPF सिर्फ बचत योजना नहीं है. इसके साथ कर्मचारियों को बीमा और पेंशन की जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. रिटायरमेंट के बाद पात्र कर्मचारियों को जीवनभर पेंशन मिल सकती है. इसके अलावा, अगर किसी EPF सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को पेंशन के साथ 7 लाख रुपये तक का जीवन बीमा भी मिल सकता है. वहीं, म्यूचुअल फंड में ऐसी कोई सुविधा नहीं होती. निवेशक की मृत्यु होने पर केवल उसके निवेश की मौजूदा कीमत ही नॉमिनी को मिलती है.
खाता बंद करने का नियम भी अलग
EPF का मकसद रिटायरमेंट के लिए बचत करना है, इसलिए इसे आप अपनी इच्छा से कभी भी बंद नहीं कर सकते. इसके उलट, म्यूचुअल फंड में आप जब चाहें अपना निवेश बेच सकते हैं और फंड से बाहर निकल सकते हैं.
कौन है बेहतर?
अगर आपका टारगेट रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित और निश्चित बचत करना है, तो EPF एक मजबूत विकल्प माना जाता है. इसमें कंपनी का योगदान, सरकारी ब्याज, टैक्स छूट, पेंशन और बीमा जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं. वहीं, अगर आप ज्यादा रिटर्न पाने के लिए जोखिम उठाने को तैयार हैं, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबे समय में बेहतर कमाई का मौका दे सकता है. हालांकि इसमें बाजार के उतारचढ़ाव का जोखिम हमेशा बना रहता है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए कई लोग EPF और म्यूचुअल फंड दोनों का संतुलित इस्तेमाल भी करते हैं, ताकि सुरक्षा और बेहतर रिटर्न दोनों का फायदा मिल सके.




