चाणक्य के अनुसार ये 3 गलतियां करने वाले बड़े-बड़े सेठ भी हो जाते हैं कंगाल, समय से पहले हो जाए सावधान…

आचार्य चाणक्य एक कुशल रणनीतिकार, नैतिकता और अर्थशास्त्री थे। उनकी बताई बातों को लोग आज भी मानते हैं। चाणक्य ने एक साधारण बालक को बुद्धि और युक्ति से मुग्ध राज्य का सम्राट बना दिया था। वे एक महान शिक्षक थे। उन्होंने कई वर्षों तक तक्षशिला के बच्चों को पढ़ाया था। चाणक्य ने कई किताबें और ग्रंथ लिखे हैं। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को चाणक्य नीति में श्लोकों के माध्यम से लिखा है। इस किताब में चाणक्य ने जीवन के तमाम पहलुओं का जिक्र किया है।

चाणक्य के अनुसार ये 3 गलतियां करने वाले बड़े-बड़े सेठ भी हो जाते हैं कंगाल, समय से पहले हो जाए सावधान…

आज भी यदि कोई व्यक्ति चाणक्य नीति में लिखी बातों का पालन करता है, तो उसे अपने जीवन में सफलता के मार्ग मिलते हैं। उनके जीवन का बलिदान, प्रतिभा, दृढ़ता, साहस और प्रयास का प्रतीक है। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की बुरी आदतें उसे नष्ट कर देती हैं। चाणक्य कहते हैं कि कुछ गलतियां ऐसी हैं, जिन्हें करने वाला मनुष्य भले ही बड़ा धनवान ही क्यों ना हो, वो जल्द ही कंगाल हो जाता है।

1. बेईमानी से धन कमाना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग गलत तरीके से धन अर्जित करने के लिये काम करते हैं, उनके पास धन लंबे समय तक नहीं रहता है। ऐसे लोग संकट की घड़ी में फंस जाते हैं और गलत तरीके से कमाया हुआ पैसा बर्बाद हो जाता है। गलत तरीके से काम कर एक बार तो आपको अपने चारों तरह पैसा ही पैसा दिखेगा, लेकिन इस धन का उपयोग कभी भी आपकी भलाई के लिये नहीं होगा। ऐसा धन या तो आपकी बीमारी में निकल जायेगा या यूं ही बर्बाद हो जायेगा।

2. देर तक सोना

कुछ लोगों को देर तक नींद आती रहती है। ऐसे लोगों के घर में मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं करती है। चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति सूर्योदय के बाद भी ज्यादा देर तक सोता है तो हमेशा दरिद्रता बनी रहती है। ऐसे लोगों के पास अक्सर पैसों की कमी रहती है। लोगों को सूर्योदय से पहले उठ कर अपने काम में लग जाना चाहिए।

3. कठोर वाणी

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति की वाणी में कठोरता होती है, उसके घर में मां लक्ष्मी का निवास नहीं होता है। चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अपनी बातों से दूसरों को दुख पहुंचाते हैं, उनसे मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। ऐसे लोग हमेशा गरीब रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *