5 Leaves To Boost Immunity:  बदलते मौसम में तापमान के उतारचढ़ाव से वायरल बुखार, सर्दीजुकाम और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि इस दौरान शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में इम्यून मजबूत रहे तो इन पत्तियों का ज़रूर सेवन करें।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में ये पत्तियां हो सकती हैं फायदेमंद

  • तुलसी की पत्तियां करता है इम्यूनिटी बूस्ट

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण से भरपूर होती हैं। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट चार से पांच तुलसी की पत्तियां खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं।

  • नीम की पत्तियां बेहद फायदेमंद

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, तुलसी की तरह नीम की पत्तियां भी इम्यूनिटी बूस्ट करने में बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं और को मजबूत बनाती हैं। हफ्ते में दो से तीन दिन चार से पांच नीम की पत्तियां जरुर खाए। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

  • पुदीने की पत्तियां हैं औषधीय गुणों का खजाना

अगर आपको सर्दी खांसी की समस्या है और आपका इम्यून कमजोर हो गया है तो उसे बूस्ट करने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। यह पत्तियां एंटी फंगल से भरपूर होती हैं जो इंफेक्शन और वायरल को भी कंट्रोल करती हैं। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। रोजाना चार से पांच पुदीने क पाट्यों वाली चाय बनाकर पियें।

  • करी पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट गुणों गुणों से भरपूर

इम्यूनिटी बूस्ट करने में करी पत्तियां भी बेहद फायदेमंद बताई गई है। आठ से दस करी पत्ते को सुबह के समय नाश्ते के साथ या नाश्ते के पहले खाएं। एंटी बैक्टीरयल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों गुणों से भरपूर यह पत्तियां सर्दी खांसी में बेहद फायदेमंद है।

  • पपीते के पत्ते सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

पपीते के पत्ते सेहत के लिए खासतौर पर तब फायदेमंद माने जाते हैं, जब शरीर कमजोर हो या प्लेटलेट्स कम हो रहे हों ये इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं। कई लोग डेंगू जैसी स्थितियों में भी पपीते के पत्तों के रस का उपयोग करते हैं।