Ajab GazabHealthIndiaTrendingViral

क्या आप भी थूक लगाकर गिनते हैं नोट, जानें इससे क्या होता है!, यहां देखे…

क्या आप भी थूक लगाकर गिनते हैं नोट, जानें इससे क्या होता है!, यहां देखे…
क्या आप भी थूक लगाकर गिनते हैं नोट, जानें इससे क्या होता है!, यहां देखे…

अक्सर देखा जाता है कि लोग नोटों को गिनने के लिए जुबान से थूक लगाते हैं और फिर उंगलियों की मदद से गिनते हैं। लेकिन ऐसा करने से क्या समस्याएं हो सकती है आइए हम आपको बताएं-

सेहत के लिए नुकसानदायक
पैसे चाटकर गिनने से नोट की सतह पर मौजूद कीटाणु उंगलियों पर चिपक जाते हैं और जब आप बार-बार इसे मुंह में डालते हैं, तो बैक्टीरिया सीधे आपके मुंह में जाते हैं।

गंदगी और धूल
नोट में गंदगी, धूल और अशुद्धियां हो सकती हैं। अगर आप गिनती करते वक्त मुंह में उंगली डालेंगे, तो गंदगी मुंह के जरिए हमारे अंदर जाने का खतरा रहता है।

केमिकल
नोट को प्रिंट करने के लिए स्याही का इस्तेमाल किया जाता है और इसमें कई रसायन भी मिले होते हैं। अनजाने में आप थूक लगाकर इसे गिनते हैं, तो बैक्टीरिया हाथ और मुंह दोनों में जाते हैं।

पैसों का नुकसान
अगर आप नोटों की गिनती मुंह की लार लगा कर करते है और नोट अगर पुराना होता है, तो इसके फटने का खतरा भी होता है।

अनप्रोफेशनलिज्म
पैसे गिनते समय थूक लगाकर उंगली का इस्तेमाल करना प्रोफेशनल काम नहीं है। यह आपको कस्टमर या पेशेवर के सामने अनहाइजीनिक और अनप्रोफेशनल दिखा सकता है।

किस तरह पैसे गिनें
आप ग्लव्स पहन सकते हैं। जिन लोगों के पास बहुत ज्यादा कैश फ्लो होता है उन्हें कैश गिनने वाली मशीन का इस्तेमाल करना चाहिए या गीले टिशू पेपर या स्पंज का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Leave a Reply