Ajab GazabDharamIndiaTrendingViral

चाणक्य के अनुसार ये गलती आपको रातों-रात बना देगा भिखारी, इस वजह से आज ही हो जाएं सतर्क…

चाणक्य के अनुसार ये गलती आपको रातों-रात बना देगा भिखारी, इस वजह से आज ही हो जाएं सतर्क…

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान रणनीतिकार थे, जिन्होंने अपनी नीतियों से एक साधारण से बच्चे को राजगद्दी दिला दी। चाणक्य ने लोगों के जीवन को सरल और सफल बनाने के लिये अपनी नीति पुस्तक में कई अहम बातें बतायी हैं। चाणक्य ने जीवन में कई ऐसी बातें बातों का उल्लेख किया है, जिन्हें अगर अपनाया जाए तो जीवन सफल हो सकता है। जैसे कि अच्छी पत्नी के गुण, अच्छे पति के गुण, पारिवारिक शांति के उपाय और बहुत कुछ।

चाणक्य के अनुसार ये गलती आपको रातों-रात बना देगा भिखारी, इस वजह से आज ही हो जाएं सतर्क…

आज के इस लेख में हम आपको आचार्य चाणक्य की नीति पुस्तक के अनुसार उन 6 प्रकार के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी अमीर नहीं बन सकते।

1. चाणक्य के अनुसार गंदे कपड़े पहनने वालों के पास कभी लक्ष्मी नहीं आती। जिन लोगों को गंदगी अच्छी लगती है, वे अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते, उन पर लक्ष्मी की कभी कृपा नहीं होती। कहते हैं जो घर साफ होता है, या जिस व्यक्ति का मन शुद्ध होता है, लक्ष्मी वहीं आती है।

2. चाणक्य नीति के अनुसार जिस व्यक्ति के दांत साफ नहीं होते और जो इस ओर ज्यादा ध्यान भी नहीं देता, उसे दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। लक्ष्मी ऐसे लोगों का साथ छोड़ देती हैं। यह भी कहा जाता है कि जो लोग रोजाना अपने दांत साफ करते हैं उन पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

3. चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति भूख से अधिक खाता है वह कभी धनवान नहीं हो सकता, क्योंकि यह व्यक्ति को धीरे-धीरे दरिद्रता की ओर बढ़ता जाता है।

4. चाणक्य कहते हैं कटु वचन बोलने वाले लोग हमेशा दरिद्र रहते हैं। चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को मीठा बोलना चाहिए। अपनी वाणी से दूसरों का मन दुखाने वालों से लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं।

5. चाणक्य नीति के मुताबिक, जो व्यक्ति सुबह से शाम तक केवल सोता है वह कभी धनवान नहीं बन सकता। चाणक्य के अनुसार जो लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक निद्रावस्था में रहते हैं उनके पास कभी धन नहीं होता।

6. चाणक्य के अनुसार जो लोग अन्याय, छल या कपट से धन कमाने में विश्वास रखते हैं, वे शीघ्र कंगाल हो जाते हैं।

7. चाणक्य कहते हैं कि जो लोग सट्टेबाजी, जुआ, चोरी या डाका डाल कर पैसा कमाते हैं, उनका पैसा ज्यादा देर तक नहीं टिकता।

Leave a Reply