Ajab GazabCrimeIndiaTrendingViral

.दूल्हे को कार में बिठाकर झाड़ियों के पीछे चली गई दुल्हन, पीछे जाकर देखा तो उड गये होश

.दूल्हे को कार में बिठाकर झाड़ियों के पीछे चली गई दुल्हन, पीछे जाकर देखा तो उड गये होश
.दूल्हे को कार में बिठाकर झाड़ियों के पीछे चली गई दुल्हन, पीछे जाकर देखा तो उड गये होश

गंगापार। यूपी के प्रयागराज जिले में एक दूल्हे के साथ ऐसा हो गया कि उसने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा। दूल्हा शादी के बाद मायके से दुल्हन को विदा कराकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में दुल्हन ने कार रुकवाई और फिर झाड़ियां के पीछे चली गई।

कुछ देर इंतजार करने के बाद दूल्हा भी उसके पीछे गया।

झाड़ियों के पीछे का नजारा देखकर दूल्हा बदहवास हो गया। दुल्हन गायब थी। दूल्हे ने दुल्हन की काफी तलाश की लेकिन दुल्हन का कहीं कुछ पता नहीं चला। खेतों में काम रहे लोगों ने बताया कि दुल्हन एक युवक की बाइक पर बैठ कर गई है। सच्चाई पता पर बारातियों ने इसकी सूचना दुल्हन के परिजनों को दी। बिन दुल्हन के बारात वापस लौट गई। मायके वाले बेटी की तलाश में जुटे हैं।

प्रयागराज जिले मऊआइमा के एक गांव में प्रतापगढ़ क्षेत्र से बारात आई थी। शादी के बाद सोमवार को दुल्हन विदा होकर जा रही थी। मऊआइमा सीमा से सटे गांव सुनसान जगह दुल्हन ने लघुशंका के बहाने कार रुकवाई। सड़क के नीचे उतरकर झाड़ियों में गई। काफी देर न लौटने पर जब दूल्हा उधर गया तो कोई नहीं था। जानकारी होने पर घर वाले और बाराती उसे इधर-उधर तलाशने लगे। इस बीच खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक बाइक लेकर कई घंटे से चकरोड के पास खड़ा था। लाल साड़ी पहने एक युवती आई उसकी बाइक पर बैठकर चली गई। माजरा समझने के बाद वधू पक्ष को सूचना दी गई। दोनों पक्ष अब दुल्हन को तलाश करने में जुटे हैं। इसे भी जरूर देखें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply