हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के भरमौरपठानकोट नेशनल हाईवे पर लाहड़ के पास सोमवार देर रात एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए. दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. परिवार बच्चे का इलाज करवाकर चंडीगढ़ से लौट रहा था. मृतकों में बच्चे के अलावा उसके मातापिता और दादादादी शामिल हैं.

भरमौरपठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहड़ के करीब सोमवार देर रात ऑल्टो K10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए.
हादसा दुर्गम क्षेत्र में होने और रात का समय होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और बचाव दल का सहयोग किया.
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. शुरुआती आशंका है कि वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारण से कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
जान गंवाने वाले एक ही परिवार से
पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोगों की पहचान कर ली है. मृतकों में गेहरा निवासी बचन सिंह , उनके बेटे रिपन कुमार , रिपन कुमार की पत्नी रिम्पी, केसर सिंह की बेटी कीर्ति तथा एक वर्षीय मासूम बच्चा शामिल हैं. रिपन हिमाचल प्रदेश पुलिस की द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन में थे और सकोह में तैनात थे.
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेज दिया गया था. उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है तथा मृतकों की पहचान के बाद और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी के साथ वाहन चलाएं, विशेषकर रात के समय और खराब मौसम के दौरान.



