अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी का खूबसूरत दौर एन्जॉय कर रही हैं। जल्द ही वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेने वाली हैं। इससे पहले सामंथा अपने सभी प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में व्यस्त हैं।

मुंबई इवेंट में बेबी बंप के साथ आईं नजर

हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट में सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान वह ब्लैक जंपसूट में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। इवेंट में मौजूद पापाराजी के लिए सामंथा ने मुस्कुराते हुए पोज दिए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
 

सक्सेस इवेंट में की थी प्रेग्नेंसी की पुष्टि

सामंथा ने अपनी फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ के सक्सेस इवेंट के दौरान प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि की थी। इस मौके पर उन्होंने कहा था, ‘सॉरी गाइज, मुझे एक और छोटा ब्रेक लेना होगा। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसके बाद मैं फिर वापस आऊंगी। अब मुझे मैटरनिटी लीव पर जाना है, लेकिन मैं बहुत खुश हूं।’

साल 2025 में की थी राज निदिमोरु से शादी

सामंथा रूथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्म निर्माता राज निदिमोरु से शादी की थी। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। दोनों की शादी बेहद सादगी से हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के कुछ महीनों बाद सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की।
 

वर्कफ्रंट पर भी रहीं चर्चा में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा आखिरी बार फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में सामंथा के दमदार एक्शन सीन्स की भी काफी तारीफ हुई।