नई दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में बहुप्रतीक्षित ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राजधानी की पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने किया अपना वादा पूरा
इस अहम फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ा दिन है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का पल है। जो वादा हमने दिल्ली की अपनी बहनों से किया था, उसे आज हमारी कैबिनेट ने पूरा कर दिया है। दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
1 अगस्त से शुरू होगा पोर्टल, राखी पर मिलेगी पहली किस्त
योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं के सुचारू आवेदन के लिए 1 अगस्त से एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा।
पहली किस्त का लक्ष्य
सरकार की पूरी कोशिश है कि प्राप्त होने वाले आवेदनों के सत्यापन का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए, ताकि रक्षाबंधन के पावन पर्व तक महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी जाए। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
योजना के लिए पात्रता और शर्तें
सरकार द्वारा प्रस्तावित नियमों के अनुसार, इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।
आवेदक महिला को आवेदन करते समय एक स्वघोषणा पत्र जमा करना होगा।
महिला को इस पत्र में यह प्रमाणित करना होगा कि वह कम से कम पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की निवासी है।
आवेदक महिला का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
जरूरत की खबर
महिलाओं में योजना को लेकर उत्साह
दिल्ली सरकार का यह फैसला महिला सशक्तिकरण और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। रक्षाबंधन से पहले हुई इस घोषणा से राजधानी की महिलाओं में भारी उत्साह है। यह मासिक सम्मान राशि उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के साथसाथ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।



