Yashasvi Jaiswal: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जहां टॉस जीतकर अफगानिस्तान की टीम ने 44.2 ओवरों में 218 रन बनाए और आलआउट हो गई. अफगानिस्तान के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक जड़ा, वहीं इसके जवाब में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोका और भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 28.4 ओवरों में अपने नाम किया.

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस शतक का पूरा श्रेय रोहित शर्मा को दिया. यशस्वी जायसवाल ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Yashasvi Jaiswal ने रोहित शर्मा को दिया शतकीय पारी का श्रेय

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के बीच 170 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान रोहित शर्मा ने 79 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 110 रनों की नाबाद पारी खेली. यशस्वी जायसवाल ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान बीचबीच में रोहित शर्मा की सलाह उनके काम आई.

यशस्वी जायसवाल ने अपनी शतकीय पारी का श्रेय रोहित शर्मा को देते हुए कहा कि

“जाहिर सी बात है कि रोहित भैया काफी मदद करने वाले इंसान हैं. उनसे सवाल पूछो और आपको हर हाल में मदद मिलती है. जब इस मैच में मुझसे ज्यादा डॉट गेंदें खेली जा रही थीं, तब वह मदद करने के लिए आगे आए. उन्होंने मुझसे कहा कि डॉट गेंदों की बजाय ज्यादा से ज्यादा सिंगल्स लेने पर फोकस करो और मैंने उनकी सलाह को तुरंत अपनाया. इस तरह रोहित भैया से काफी मदद मिलती रहती है और उनके साथ खेलना हमेशा शानदार रहा है.”

Constant guidance and the freedom to express himself! 💙

🎥 Yashasvi Jaiswal on the special feeling of sharing the crease with Rohit Sharma 🤝#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ybj_19 | @ImRo45 pic.twitter.com/9RvVFlUPgr

— BCCI June 20, 2026

Yashasvi Jaiswal ने जड़ा वनडे का दूसरा शतक

यशस्वी जायसवाल को वनडे क्रिकेट में ज्यादा मौके नही मिलते हैं, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने 6 मैचों में ही 2 शतक जड़ दिए हैं. यशस्वी जायसवाल का वनडे में शुरुआत बेहद खराब रहा था, लेकिन अपने चौथे मैच में इस खिलाड़ी ने शतक जड़ा था, वहीं अब 6वें मैच में भी यशस्वी जायसवाल ने एक और शतक जड़ दिया है.

हालांकि अगले 1 सालों तक यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में मौका मिलना मुश्किल है, इंग्लैंड के खिलाफ अगले वनडे सीरीज से उन्हें बाहर किया जा सकता है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होने वाली है, ऐसे में यशस्वी जायसवाल अंतिम 15 का हिस्सा नही होंगे.