Parliament Monsoon Session NEET Paper Leak Bill: लोकसभा में ‘पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर आज बुधवार 29 जुलाई को लोकसभा में बुधवार सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। जिसमें विपक्ष ने नारेबाजी की, जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। अब कार्रवाई दोबारा शुरू हुई है.

आपको बता दें मंगलवार को ये बिल पास नहीं हो सका। जिसमें दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक लगातार 9 घंटे बिल पर चर्चा हुई। हालांकि अभी भी कई सांसदों का बोलना बाकी है।
मुझे भरोसा का प्रदर्शन छात्रों का गुस्सा नहीं देश के युवाओं की भावना थी
#WATCH | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “…मैं बहुत उत्साहित था और मुझे भरोसा हुआ कि देश का भविष्य हमारी सड़कों पर क्या कर रहा है। यह गुस्सा, हिंसा या नफ़रत नहीं थी। यह देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की गहरी भावना थी और मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक दलों को,… pic.twitter.com/aFci7QOssP
— ANI_HindiNews July 29, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “…मैं बहुत उत्साहित था और मुझे भरोसा हुआ कि देश का भविष्य हमारी सड़कों पर क्या कर रहा है। यह गुस्सा, हिंसा या नफ़रत नहीं थी। यह देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की गहरी भावना थी और मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक दलों को, जिसमें भाजपा के मेरे दोस्त भी शामिल हैं, इस भावना का सम्मान करना चाहिए। मुझे पूरा यकीन है कि अगर भाजपा के मेरे मित्र अपने बच्चों से पूछें कि उनके भाईबहन जो कर रहे हैं, उसके बारे में वे क्या सोचते हैं, तो उन्हें अपने बच्चों का भी समर्थन ही मिलेगा। जो हुआ है उसमें कुछ भी गलत नहीं है और हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए।”
लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच शुरू
लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि , ‘मुझे परीक्षा, एग्जाम सिस्टम पर बोलने का मौका देने के लिए धन्यवाद।’ युवाओं ने जो देश की सड़क पर किया, वह नाराजगी नहीं थी, गुस्सा नहीं था। सभी पार्टियों को इसका सम्मान करना चाहिए। भाजपा में शामिल लोगों को भी इसका सम्मान करना चाहिए।
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू
खड़गे ने जंतरमंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि प्रदर्शन स्थल पर बिना अनुमति पहुंचे लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। उन्होंने सवाल किया कि वे वहां क्यों पहुंचे, उन्हें किसने भेजा और किसके निर्देश पर वे प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे। सरकार को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
खड़गे के संबोधन के दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की, जिससे सदन में शोरशराबा बढ़ गया।
इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यदि कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो पुलिस के लिए कार्रवाई करना आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और कांग्रेस सरकार के दौरान आपातकाल में उन्हें कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया था। नड्डा ने कहा कि आंदोलन करने वाले छात्रों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उनके अनुसार, पुलिस ने कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
सपा सांसद डिंपल यादव का अनोखा प्रदर्शन, दान पेटी लेकर मांगा चंदा!
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा सांसद डिंपल यादव ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की गाढ़ी कमाई और भक्ति से आए चढ़ावे का गबन किया गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस घोटाले पर जवाबदेही तय करने की मांग की। डिंपल यादव ने SIT जांच को महज जनता का ध्यान भटकाने का जरिया बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाती रहेगी।
रात 11 बजे लोकसभा बुधवार 11 बजे तक स्थिगत
गौरतलब है कि रात 11 बजे स्पीकर ने लोकसभा बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी थी। इसके बाद अब बिल पर आज बुधवार को लोकसभा में फिर चर्चा और वोटिंग होगी। तो वहीं दूसरे सदन यानी राज्यसभा में भी बिल पेश किया जाएगा। गौरतलब है विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी।
खबर अपडेट की जा रही है…



