अगर आप एक मजबूत इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो टाटा पंच EV फेसलिफ्ट आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है. भारत की सरकारी क्रैश टेस्ट एजेंसी Bharat NCAP ने 2026 में हुए अपने नए क्रैश टेस्ट में Tata Punch EV को 5स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है. यह रेटिंग बताती है कि हादसे की स्थिति में यह SUV ड्राइवर, यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा करने में काफी सही है.

Bharat NCAP के टेस्ट में Tata Punch EV ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.09 अंक हासिल किए. वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 45 अंक मिले. यह स्कोर इस बात का संकेत है कि यह इलेक्ट्रिक SUV सुरक्षा के मामले में अपने सेगमेंट की सबसे मजबूत गाड़ियों में शामिल हो गई है.
बड़ों की सुरक्षा में शानदार प्रदर्शन
क्रैश टेस्ट के दौरान Punch EV का फ्रंट और साइड से टक्कर वाला परीक्षण किया गया. फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में इसे 16 में से 15.28 अंक मिले, जबकि साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 16 में से 15.80 अंक हासिल हुए. इसके अलावा साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी गाड़ी का प्रदर्शन संतोषजनक रहा. रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर हिस्सों में ड्राइवर और आगे बैठे यात्री को बेहतरीन सुरक्षा मिली. कुछ हिस्सों में सुरक्षा का स्तर पर्याप्त पाया गया, लेकिन कुल मिलाकर गाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया.
बच्चों की सुरक्षा में भी टॉपर
Punch EV ने बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसे 49 में से 45 अंक मिले. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। डायनेमिक टेस्ट में इसे पूरे 24 में से 24 अंक प्राप्त हुए. वहीं CRS की फिटिंग के लिए भी इसे पूरे 12 में से 12 अंक दिए गए. टेस्ट के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के लिए विशेष चाइल्ड सीट का इस्तेमाल किया गया. दोनों डमी बच्चों ने फ्रंट और साइड इम्पैक्ट टेस्ट में पूरे अंक हासिल किए. इसका मतलब है कि सही तरीके से चाइल्ड सीट लगाने पर Punch EV बच्चों को भी बेहतरीन सुरक्षा देती है.
सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट
जिस मॉडल का परीक्षण किया गया, उसमें कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स स्टैंडर्ड रूप से दिए गए थे. इनमें ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, साइड चेस्ट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पैदल चलने वालों की सुरक्षा, सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और दूसरी पंक्ति में ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं. ये सभी फीचर्स मिलकर दुर्घटना के समय यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाते हैं.
किन वेरिएंट्स को मिला 5स्टार सेफ्टी सर्टिफिकेट?
Bharat NCAP की यह 5स्टार सेफ्टी रेटिंग Tata Punch EV के कई वेरिएंट्स पर लागू होगी. इनमें Smart 30, Smart+ 30, Smart+ 40, Adventure 40, Empowered 40 और Empowered+ S 40 शामिल हैं. कुल मिलाकर, Tata Punch EV ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि टाटा मोटर्स सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं करती. अगर आपकी पहली प्राथमिकता सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV खरीदना है, तो Punch EV निश्चित रूप से आपकी पसंदीदा गाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकती है.



