Ajab GazabCrimeIndiaTrendingViral

शादी में सहपाठी ने पकड़ लिया दुल्हन का ये अंग तो मच गया बवाल, बिना फेरे लौटी बारात….

शादी में सहपाठी ने पकड़ लिया दुल्हन का ये अंग तो मच गया बवाल, बिना फेरे लौटी बारात….
शादी में सहपाठी ने पकड़ लिया दुल्हन का ये अंग तो मच गया बवाल, बिना फेरे लौटी बारात….
Classmate caught hold of bride’s body part at wedding, created ruckus, wedding procession returned without turning

राजपुरा। पंजाब के राजपुरा में एक लड़की की शादी में बवाल हो गया। दरअसल, कॉलेज में साथ पढ़ने वाले लड़के ने पैलेस में घुसकर जबरन दुल्हन की बाजू पकड़ ली। यही नहीं आरोपी ने सभी से गाली गलौज भी किया और मौके से फरार हो गया। ऐसी हरकत देख शादी के रंग में भंग पड़ गया और दूल्हा पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। युवक की इस हरकत से लड़की और उसके माता-पिता के सपने चकनाचूर हो गए। सदर पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि करीब पांच साल पहले वह जिस कालेज में पढ़ती थी, आरोपी भी उसी कॉलेज में पढ़ता था। एक कॉलेज में पढ़ने के कारण आरोपी से जान पहचान हो गई थी। तीन सितंबर को राजपुरा-सरहिंद नेशनल हाईवे पर स्थित एक पैलेस में उसकी शादी थी।

शाम करीब चार बजे आरोपी उसी पैलेस में जबरन घुस आया। आते ही आरोपी ने उसकी बाजू पकड़ ली और सभी के साथ गाली-गलौज करने के बाद फरार हो गया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने शादी से इन्कार करते हुए उसे रखने से मना कर दिया। पुलिस ने लड़की शिकायत पर आरोपी लवलीन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

Leave a Reply