Ajab GazabIndiaTrendingViral

सुहागरात पर आनाकानी करने लगा दूल्हा, पहले ननद को बुलाया, फिर दुल्हन ने खड़ा कर दिया…

सुहागरात पर आनाकानी करने लगा दूल्हा, पहले ननद को बुलाया, फिर दुल्हन ने खड़ा कर दिया…
सुहागरात पर आनाकानी करने लगा दूल्हा, पहले ननद को बुलाया, फिर दुल्हन ने खड़ा कर दिया…

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल जब शादी के बाद पति ने सुहागरात के दिन आनाकानी करने लगा तो नई नवेली दुल्हन को शक हुआ। जिस पर उसने ननद और ससुरालजनों से शिकायत की। लेकिन महिला का साथ देने के बजाय ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। जिस पर पीड़िता ने पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ये घटना पिनाह थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक करीब आठ महीने पहले भदरौला की रहने वाली महिला की शादी गाजियाबाद के विशाल से हुई थी। लड़की पक्ष ने अपने हैसियत से बढ़कर धूमधाम से शादी की। हालांकि शादी के बाद से पति दूर-दूर रहने लगा। कुछ ही दिन बाद नयी नवेली दुल्हन को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। जिसके बाद उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने इस बात की जानकारी ससुराल वालों को दी लेकिन उन्होंने उसके साथ मारपीट की। साथ ही दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की डिमांड रख दी।

मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही है। अब पीड़िता ने अपने पति विशाल समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply