केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत के ध्वज वाले कच्चे तेल के तीन टैंकर 94 भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हो गए हैं. इन जहाजों में 8.6 लाख टन से अधिक कच्चा तेल लदा हुआ है. उन्होंने बताया कि देश वैभव, देश विभोर और सनमार हेराल्ड नामक तीनों टैंकर के 24 जून से एक जुलाई के बीच भारत पहुंचने की संभावना है.

देश वैभव के 24 जून को वाडीनार बंदरगाह पहुंचने की संभावना है, जबकि देश विभोर के उसी दिन सिक्का बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है. तीसरा भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर सनमार हेराल्ड, जिसने शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट पार किया, एक जुलाई को पारादीप बंदरगाह पहुंच सकता है.
Safe passage secured!
3 Indianflagged crude oil tankers, Desh Vaibhav, Desh Vibhor and Sanmar Herald carrying over 8.6 Lakh MT of cargo with 94 Indian crew members have successfully transited the Strait of Hormuz today and are en route to India.
Under the decisive leadership
— Sarbananda Sonowal June 20, 2026
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘भारत के ध्वज वाले तीन कच्चे तेल के टैंकर…देश वैभव, देश विभोर और सनमार हेराल्ड 94 भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ 8.6 लाख टन से अधिक माल लेकर आज होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर प्रस्थान कर रहे हैं.
उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में सरकार भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है. मंत्रालय सभी संबंधित एजेंसियों के साथ सक्रिय समन्वय कर रहा है ताकि भारतीय नाविकों और देश की ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. हाल ही में देश के पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जैसे ही देश की रिफाइनरीज में सस्ता कच्चा तेल आना शुरू होगा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कमी देखने को मिल सकती है.



