Ajab GazabIndiaTrendingViral

देवर ने आधी रात में भाभी से की अजीब डिमांड, भागकर पहुंची थाने ओर…

देवर ने आधी रात में भाभी से की अजीब डिमांड, भागकर पहुंची थाने ओर…
देवर ने आधी रात में भाभी से की अजीब डिमांड, भागकर पहुंची थाने ओर…

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देवर ने अपनी भाभी से आधी रात के समय ऐसी डिमांड कर दी कि मामला थाने पहुंचे गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र की है। महिला ने अपने देवर के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। देवर ने उसके साथ मारपीट क्यों की, इस बात के बारे में जब महिला ने पुलिस अधिकारी को बताया तो वे भी सन्न रह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संजय नगर की रहने वाली है महिला
ग्वालियर के संजय नगर में रहने वाली 27 साल की महिला रात के समय ही जनकगंज थाने पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि उसे उसके देवर ने आधी रात को जमकर मारा, बल्कि जान से मारने की धमकी देकर भाग गया है। थाने पहुंची महिला भयभीत थी। महिला ने पुलिस को बताया कि देवर कभी भी आकर उसके साथ कोई अनहोनी न कर दे, इसका उसे डर है।

महिला ने पुलिस को बताई पिटाई की वजह
महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि रात लगभग 12.30 बजे उसका देवर घर पहुंचा। उसके हाथ में एक पॉलीथिन बैग था। बैग में लेडीज कपड़े रखे थे। देवर ने उससे कहा- ‘भाभी मैं ये कपड़े आपके लिए लाया हूं। यह आपके लिए मेरा गिफ्ट है। इन कपड़ों को अभी पहनकर दिखाओ।’ महिला ने बताया कि देवर की बात सुनकर वो सन्न रह गई। उसने कपड़े पहनकर उसे दिखाने से इनकार कर दिया तो देवर ने उसके साथ बदतमीजी करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घरवाले आए और देवर को रोकने की कोशिश की। लेकिन वो उसे पीटता रहा।
शॉपिंग- मेगा इलेक्ट्रॉनिक डेज़ सेल (9-17 दिसंबर)-लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन आदि पर 75% तक की छूट |

देवर के खिलाफ केस दर्ज लेकिन पकड़ से बाहर
सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। अभी आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। जादौन का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply