Stephen Fleming: इंग्लैंड क्रिकेट ने बड़ा बदलाव करते हुए स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का नया हेड कोच और जो रूट को फिर से टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है। ECB ने दोनों नियुक्तियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

Stephen Fleming appointed as head coach: इंग्लैंड क्रिकेट ने अपनी टेस्ट टीम को नई दिशा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के नए हेड कोच और कप्तान का ऐलान करते हुए अनुभवी कोच स्टीफन फ्लेमिंग को टीम की कमान सौंपी है। वहीं स्टार बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

30 जुलाई को ECB ने इन दोनों अहम नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की। लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में सफलता दिलाने वाले फ्लेमिंग अब इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट में नई शुरुआत करेंगे, जबकि जो रूट की कप्तानी में टीम एक बार फिर नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।

Stephen Fleming को मिली इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान

53 वर्षीय स्टीफन फ्लेमिंग दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कोचों में गिने जाते हैं। बतौर खिलाड़ी उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 111 टेस्ट मैच खेले और 80 मुकाबलों में कप्तानी करते हुए टीम को 28 जीत दिलाई। इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में भी उन्होंने मिडिलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, उनकी सबसे बड़ी पहचान कोच के रूप में बनी, जहां चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 18 साल के कार्यकाल में उन्होंने टीम को रिकॉर्ड पांच आईपीएल खिताब और 10 बार फाइनल तक पहुंचाया। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसके अलावा ‘द हंड्रेड’ में सदर्न ब्रेव को भी फाइनल तक ले गए।

Fleming 🤝 Root

Click below for full story:

— England Cricket July 30, 2026

जो रूट की टेस्ट कप्तानी में हुई वापसी

अनुभवी बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। रूट इंग्लैंड के इतिहास में सबसे ज्यादा 65 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी अगुआई में टीम ने 27 टेस्ट मुकाबले जीते, जो किसी भी इंग्लिश कप्तान का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। रूट ने 2017 से 2022 तक नियमित कप्तानी की थी और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में अंतरिम कप्तान की जिम्मेदारी भी निभाई थी।

पाकिस्तान सीरीज के बाद संभालेंगे जिम्मेदारी

ECB के अनुसार कई मजबूत दावेदारों के बीच लंबी चयन प्रक्रिया के बाद चयन समिति ने सर्वसम्मति से स्टीफन फ्लेमिंग के नाम पर मुहर लगाई। हालांकि वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आधिकारिक तौर पर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। तब तक मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम हेड कोच बने रहेंगे। फ्लेमिंग फिलहाल न्यूजीलैंड में अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और इसके बाद इंग्लैंड टीम के साथ जुड़कर दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारियों में जुटेंगे।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के लिए नई शुरुआत

फ्लेमिंग जैसे अनुभवी कोच और जो रूट जैसे सफल कप्तान की वापसी को इंग्लैंड क्रिकेट के लिए नई शुरुआत माना जा रहा है। ECB को उम्मीद है कि यह नई जोड़ी टेस्ट क्रिकेट में टीम को लगातार बेहतर प्रदर्शन दिलाएगी और आने वाले बड़े दौरों व आईसीसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड को मजबूती प्रदान करेगी।