Andhra Pradesh News: सोनम रघुवंशी, मुस्कान और मेरठ की दामिनी ने बड़ी ही बेरहमी से अपने पतियों को मार डाला था. वो भी सिर्फ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते. अब आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से भी ऐसी ही एक खबर सामने आ सकती थी. लेकिन इस केस में पति बालबाल बच गया. मामला कुप्पम क्षेत्र का है. यहां शादी के 10 साल और दो बच्चों के बाद एक महिला को रॉन्ग कॉल के जरिए एक दूसरे युवक से प्यार हो गया. प्रेमी के मोह में अंधी हुई पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया. हालांकि, पति की सतर्कता और गांव के बुजुर्गों की पंचायत के कारण हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया.

जानकारी के मुताबिक, गुडुपल्ली मंडल के गुड़ी कोथुर निवासी चिरंजीवी की शादी 10 साल पहले शोभा से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. करीब तीन महीने पहले एक रॉन्ग कॉल के जरिए शोभा की मुलाकात गुंटूर जिले के कंद्रिगा निवासी बालाजी नायक से हुई. प्रेमी के साथ प्यार में अंधी होकर शोभा एक महीने पहले अपने पति और मासूम बच्चों को छोड़कर बालाजी के साथ भाग गई, जिसके बाद चिरंजीवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

पति ने दिखाई सतर्कता, ऐसे खुला खौफनाक प्लान

इसी बीच चिरंजीवी को हाल ही में घटी एक समान घटना याद आई, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला था. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। उसने खुद को और बच्चों को सुरक्षित रखते हुए पत्नी की तलाश जारी रखी. चिरंजीवी को पता चला कि शोभा और बालाजी नायक बेंगिलापल्ली में रह रहे हैं और कुप्पम के मंदिर में शादी कर ली है. रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़कर मंदिर में ग्राम पंचायत के सामने पेश किया गया.

पंचायत के सामने प्रेमी ने कबूला जुर्म, पुलिस जांच जारी

ग्राम प्रधानों की पूछताछ के दौरान प्रेमी बालाजी नायक ने सबके सामने कबूल किया कि वह शोभा को यहां लाया था और दोनों मिलकर चिरंजीवी की हत्या की साजिश रच रहे थे. समय रहते जान बचने पर चिरंजीवी ने राहत की सांस ली. वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा शुरुआत में गुमशुदगी की शिकायत को गंभीरता से न लेने पर नाराजगी जताई. फिलहाल कुप्पम डीएसपी पार्थसारथी ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.