Vaibhav Sooryavanshi: भारत और श्रीलंका के बीच आज ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने इस मैच में बेहद तेज शुरुआत की है. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आज इस सीरीज का अपना सबसे विस्फोटक बल्लेबाजी की है.

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक इस सीरीज में नही चल सका था, पहले 4 मैचों में ये खिलाड़ी कुछ खास नही कर सका था, लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दी और सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, वहीं सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन बनाए.
Vaibhav Sooryavanshi ने खेली तूफानी पारी
टॉस हारने के बाद भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों बल्लेबाजो ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.5 ओवरों में 132 रनों की साझेदारी की, इस दौरान वैभव सूर्यवंशी 94 रन बनाकर आउट हुए. वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 10 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया और रिकॉर्ड बना दिया, ऐसा लग रहा था कि ये खिलाड़ी अगले 10 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लेगा, लेकिन इसके बाद उनकी पारी धीमी हुई, लेकिन 28 गेंदों में इस खिलाड़ी ने 94 रन बना डाले और लग रहा था कि सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड टूट जाएगा, लेकिन वैभव सूर्यवंशी 29वीं गेंद पर कैच आउट होकर अपना विकेट गंवा बैठे.
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 94 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 324.14 का रहा है. वहीं प्रियांश आर्या ने 29 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली और स्ट्राइक रोटेट करते हुए वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका दिया. प्रियांश आर्या के बल्ले से 6 चौके और 1 छक्के निकले.
33 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 243 रन बना चुकी है टीम इंडिया
भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने पारी की शुरुआत की दोनों ने पहले विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की. इन दोनों के आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने 51 गेंदों में 40 और रनों की पारी खेली, उनके बल्ले से 2 चौका और 1 छक्का निकला.
इसके बाद भारतीय टीम की कमान कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर कुमार कुशाग्रा ने संभाल रखी है, तिलक वर्मा ने अपना अर्द्धशतक जड़ा है, उन्होंने 70 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली है, इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके निकले हैं और वो नाबाद खड़े हैं. वहीं उनका साथ देते हुए कुमार कुशाग्रा 21 गेंदों में 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.



